Forbesganj Election Result 2025: बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से एक फारबिसगंज बिहार के अररिया जिले में स्थित एक सामान्य वर्ग की विधानसभा सीट है। इस बार फारबिसगंज सीट पर भाजपा के मौजूदा विधायक विद्या सागर केशरी और महागठबंधन की ओर से कांग्रेस के मनोज बिस्वास के बीच टक्कर है।

फारबिसगंज बिहार चुनाव परिणाम 2025 | Forbesganj Election Result 2025

पार्टी कैंडीडेट वोट
भाजपा विद्या सागर केशरी
कांग्रेसमनोज बिस्वास
जनसुराजमोहम्मद इकरामुल हक

फारबिसगंज विधानसभा चुनाव 2020 का परिणाम

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में फारबिसगंज सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को जीत मिली थी। भाजपा के उम्मीदवार विद्या सागर केशरी को 102,212 वोट मिले थे। उनके बाद कांग्रेस के उम्मीदवार जाकिर हुसैन खान थे, जिन्हें 82,510 वोट मिले। इस चुनाव में 19,702 वोटों के साथ BJP के विद्या सागर केशरी को जीत मिली थी। उनका वोट शेयर 49.53 फीसदी दर्ज किया गया था। तीसरे स्थान पर रहे निर्दलीय उम्मीदवार प्रदीप कुमार को महज 6452 वोट से संतोष करना पड़ा था।

पढ़ें- दृष्टिकोण: बड़े भाई तेज प्रताप यादव को बेचारा बनाकर तेजस्वी यादव का भला नहीं होगा

फारबिसगंज विधानसभा चुनाव 2015 का परिणाम

2015 के विधानसभा चुनाव में फारबिसगंज सीट पर भाजपा के उम्मीदवार विद्या सागर केशरी को जीत मिली थी। उन्होंने आरजेडी के कृत्यानंद बिस्वास को हराया था। विद्या सागर को 85,929 (46.21%) वोट मिले थे जबकि कृत्यानंद को 60,691 (32.64%) वोट मिले थे। यह भी पढ़ें- Bihar Assembly Election 2025 Result LIVE

फारबिसगंज का राजनीतिक समीकरण

फारबिसगंज बिहार के अररिया जिले में स्थित एक सामान्य वर्ग की विधानसभा सीट है। इस सीट की स्थापना 1951 में हुई थी और तब से अब तक यहां 17 बार चुनाव हो चुके हैं। यह विधानसभा क्षेत्र अररिया लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। फारबिसगंज सीट पर 1952 से 1985 के बीच कांग्रेस ने नौ चुनावों में से आठ बार जीत दर्ज की। सरयू मिश्रा, जो 1962 में प्रजा सोशलिस्ट पार्टी से जीतकर आए थे, बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए और लगातार छह बार चुनाव जीते। उनके नाम कुल सात जीत का रिकॉर्ड है। वहीं, बीजेपी ने भी यहां 7 बार जीत दर्ज की है।

पढ़ें- बिहार चुनाव: विपक्षी एकता में दरार बनी तेजस्वी यादव की मुसीबत