Fatuha Vidhan Sabha Seat Result 2025: फतुहा सीट पर आरजेडी के रामानंद यादव ने लहराया परचम लहराया है। उन्होंने रामविलास की रूपा कुमारी को 7992 वोटों से हराकर जीत हासिल की है। राज्य की 243 सीटें ही चुनावी लिहाज से अहम है लेकिन फतुहा विधानसभा सीट केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोजपा रामविलास के लिए से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है लेकिन उनकी पार्टी को इस सीट से हार का सामना करना पड़ा है।

Bihar Chunav Results LIVE

फतुहा सीट पर कौन प्रत्याशी?

पार्टीप्रत्याशीवोटनतीजा
RJDडॉक्टर रामानंद यादव90558 जीत
LJP(RV)रूपा कुमारी82566 हार

फतुहा विधानसभा सीट के प्रत्याशियों की बात करें तो यहां एनडीए की तरफ से यह सीट जनशक्ति पार्टी रामविलास के हिस्से गई। लोजपा (रामविलास) ने यहां से रूपा कुमारी को टिकट दिया था। दूसरी ओर इंडिया गठबंधन की तरफ से आरजेडी ने यह सीट अपने पास रखी थी। यहां से राजद ने डॉक्टर रामानंद यादव को चुनावी मैदान में उतारा था। दोनों ही प्रत्याशियों ने इस सीट पर पूरी ताकत झोक दी थी। अब देखना यह होगा कि आज नतीजों के बाद किसकी मेहनत सार्थक होती है।

Bihar Election Results LIVE

फतुहा विधानसभा चुनाव के 2020 के परिणाम

पार्टीप्रत्याशीवोट
BJPसत्येंद्र कुमार सिंह66,399 (हार)
RJDडॉक्टर रामानंद यादव85,769 (जीत)

फतुहा विधानसभा सीट के 2020 के चुनाव परिणाम की बात करें तो 2020 में ऐसी महागठबंधन की मुख्य पार्टी राजद ने जीती थी जबकि दूसरे नंबर पर बीजेपी रही थी। इस सीट पर राजद प्रत्याशी डॉक्टर रामानंद यादव को 85,769 वोट मिले थे जबकि भाजपा प्रत्याशी सत्येंद्र कुमार सिंह को 66,399 वोट मिले थे।

फतुहा विधानसभा चुनाव के 2015 के परिणाम

पार्टीप्रत्याशीवोट
LJPसत्येंद्र कुमार सिंह46,808 (हार)
RJDडॉक्टर रामानंद यादव77,210 (जीत)

फतुहा विधानसभा सीट के 2015 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो उसे चुनाव में भी ऐसी राजद ने जीती थी। राजद के प्रत्याशी रामानंद यादव को 50 फ़ीसदी से ज्यादा वोट मिला था जबकि उस चुनाव में एनडीए के तहत यह सीट लोक जनशक्ति पार्टी को मिली थी। लोकजनशक्ति पार्टी के प्रत्याशी सत्येंद्र कुमार को महज 30 फ़ीसदी के करीब वोट मिला था। राजद प्रत्याशी रामानंद यादव को 77,210 वोट मिले थे। दूसरी और लोजपा प्रत्याशी सत्येंद्र कुमार को 46,808 वोट मिले थे।