उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में हुए पटाखा गोदाम ब्लास्ट का मुख्य आरोपी भूरे खां को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी और उसके दोनों बेटों के खिलाफ फिरोजाबाद के शिकोहाबाद थाने में मुकदमा दर्ज किया है। इस धमाके में कुल पांच लोगों की मौत हो गई थी। सभी मृतकों के परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर खूब हंगामा किया था। बीते सोमवार को फिरोजाबाद पटाखा गोदाम में ब्लास्ट की घटना हुई थी।

शहर के नौशहरा में आरोपी भूरे खां का पटाखा का गोदाम था। जहां बीते सोमवार की रात गोदाम में विस्फोट हो गया। जब ये धमाका हुआ उस दौरान गोदाम के आसपास के लोग सो रहे थे। हालांकि गोदाम के अगल-बगल के घर जर्जर हो चुके थे। जर्जर होने की वजह से धमाके होने पर कई घर जमींदोज हो गए। इसमें मीरा देवी पत्नी महेश (45), अमन कुशवाहा पुत्र महेश (17), गौतम कुशवाहा (16) पुत्र जगदीश, धर्मेंद्र कुमार का डेढ़ साल का बेटा अभिनव और तीन साल की बेटी इच्छा की मौत हो गई थी। वहीं राकेश (40), विष्णु पुत्र राकेश (22), सोनी कुशवाहा (25) समेत इलाके में रहने वाले करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए थे।

पुलिस ने कई जगहों पर की छापेमारी

पुलिस इसी ब्लास्ट मामले में बीते दो दिनों से आरोपी भूरे खां की तलाश कर रही थी। उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। मंगलवार की देर रात पुलिस ने भूरे खां (52) को शहर के ही भूड़ा नहर के पास के मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। पुलिस इस मामले में कई अन्य लोगों के घरों की तलाशी कर चुकी है। वहीं इस दौरान पुलिस ने एक ऐसे घर की कुंडी खोली जहां लगभग 45 पटाखों के कार्टून रखे हुए थे। जहां एक युवक बैठा था। उसको लेकर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार भूरे खां को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। वहीं उसके पास से अवैध कब्जे का असलहा भी बरामद, कई जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। जिसको पुलिस ने सील कर दिया है। पुलिस की मानें तो बीते कई दो दिनों से उसकी तलाश जारी थी। मंगलवार की रात उसे पुलिस में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया।

आरोपी भूरे खां वैसे तो पेशेवर और लाइसेंसी पटाखा बनाता है। लेकिन वो पटाखा का निर्माण आबादी इलाके में नहीं करता था। लेकिन भूरे खां पर आरोप है कि ताज व राजा उसके दोनों बेटों आबादी वाले क्षेत्र में पटाखा का निर्माण कर रहा था। इसी दौरान धमाका हो गया।