दिग्गज कांग्रेस नेता शीला दीक्षित पंचतत्व में विलीन हुई। 81 वर्षीय नेता के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार से पहले निजामुद्दीन स्थित उनके घर और कांग्रेस कार्यालय में रखा गया था। जहां उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए कई दिग्गज हस्तियां पहुंचीं। निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार के वक्त झमाझम बारिश के बावजूद अच्छी-खासी तादाद में लोगों की भीड़ जुटी। खास बात यह रही कि उनका अंतिम संस्कार सीएनजी से चलने वाले शवदाह गृह में हुआ। बता दें कि दिल्ली परिवहन में सीएनजी को लाने का श्रेय उन्हीं की सरकार को जाता है। उस समय उनकी योजना का खासा विरोध हुआ था, लेकिन बाद में यह दिल्ली में अपरिहार्य बन गई।
उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी के साथ-साथ कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल रहे।
पूर्व विदेश मंत्री और दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकीं बीजेपी नेता सुषमा स्वराज भी कांग्रेस नेता शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि देने पहुंचीं। सुषमा दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री थीं, वहीं शीला इस पद पर पहुंचने वाली दूसरी महिला थीं।
शीला दीक्षित के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी हुई। उनका पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो चुका है। भारी बारिश के बावजूद निगम बोध घाट पर सभी पार्टियों के नेता और भारी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ा।
दिग्गज कांग्रेस नेता शीला दीक्षित के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इससे पहले निजामुद्दीन स्थित घर और कांग्रेस कार्यालय में उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए कई दिग्गज हस्तियां पहुंचीं। निगम बोध घाट पर इस वक्त बारिश हो रही है, इसके बावजूद अच्छी-खासी तादाद में लोगों की भीड़ जुटी है। खास बात यह है कि उनका अंतिम संस्कार सीएनजी से चलने वाले शवदाह गृह में हो रहा है। बता दें कि दिल्ली परिवहन में सीएनजी को लाने का श्रेय उन्हीं की सरकार को जाता है। उस समय उनकी योजना का खासा विरोध हुआ था, लेकिन बाद में यह दिल्ली में अपरिहार्य बन गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल गांधी विदेश में होने के चलते शीला दीक्षित के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाएंगे।
शीला दीक्षित के अंतिम संस्कार में तेज बारिश के बावजूद अच्छी-खासी संख्या में लोग पहुंचे हैं।
शीला दीक्षित के अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली बीजेपी प्रमुख मनोज तिवारी भी पहुंचे। बता दें कि तिवारी ने दीक्षित के खिलाफ हाल ही में लोकसभा चुनाव लड़ा था।
शीला दीक्षित के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी पहुंचे हैं।
कांग्रेस नेता शीला दीक्षित का पार्थिव शरीर निगम बोध घाट पहुंच चुका है। थोड़ी देर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इससे पहले निजामुद्दीन स्थित घर और कांग्रेस कार्यालय में उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए कई दिग्गज हस्तियां पहुंचीं।
15 साल तक दिल्ली की मुख्यमंत्री, केरल की राज्यपाल, सांसद और केंद्रीय मंत्री जैसे अहम पदों पर रहीं शीला दीक्षित के अंतिम दर्शन के लिए दिग्गज हस्तियों का हुजूम उमड़ पड़ा। उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों में फिल्मी सितारों से लेकर राजनीति जगत तक की कई दिग्गज हस्तियां मौजूद रहीं।
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की अंतिम यात्रा शुरू हो चुकी है। कांग्रेस मुख्यालय से उनका पार्थिव शरीर निगम बोध घाट ले जाया जा रहा है। निगम बोध पर ही उनका अंतिम संस्कार होगा।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमल नाथ ने दिल्ली में कांग्रेस कार्यालय जाकर शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि दी।
शीला दीक्षित के पार्थिव शरीर को फिलहाल अंतिम दर्शन के लिए कांग्रेस दफ्तर में रखा गया है। यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी कांग्रेस कार्यालय पहुंची हैं।
कांग्रेस नेता शीला दीक्षित के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार से पहले अंतिम दर्शन के लिए पार्टी कार्यालय लाया गया।
वरिष्ठ बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी ने भी शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि दी।
पूर्व विदेश मंत्री और दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकीं बीजेपी नेता सुषमा स्वराज भी कांग्रेस नेता शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि देने पहुंचीं। सुषमा दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री थीं, वहीं शीला इस पद पर पहुंचने वाली दूसरी महिला थीं।
पूर्व विदेश मंत्री और दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकीं बीजेपी नेता सुषमा स्वराज ने कांग्रेस नेता शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि दी।
जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी पी सी चाको ने शीला दीक्षित को आधुनिक दिल्ली का वास्तुकार बताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी उनके योगदान को लेकर उनकी आभारी रहेगी। वह आधुनिक दिल्ली की वास्तुकार थीं। दिल्ली की जनता उन्हें हमेशा दिल्ली की सबसे उत्कृष्ट प्रशासक के तौर पर याद करेगी।
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं रणदीप सुरजेवाला और आनंद शर्मा ने भी शोक जताया। शीला दीक्षित पार्टी की दिल्ली इकाई की प्रमुख भी थीं। सुरजेवाला ने दीक्षित को ‘‘कर्तव्यनिष्ठ प्रशासक, समर्पित कार्यकर्ता और दिल्ली का कायापलट कर देने वाली महिला’’ बताया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘हम सभी आपको हमेशा याद करेंगे और दिल्ली भी आपको याद करेगी।’’ कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा कि यह वास्तव में न सिर्फ दिल्ली बल्कि देशभर में उनके कद के नेताओं के युग का अंत है।
बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शीला दीक्षित के निधन पर शोक व्यक्त किया। राजभवन की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि टंडन ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री दीक्षित के निधन पर ‘‘गहरा दुख’’ व्यक्त किया है। कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा, ‘‘शीला मृदुभाषी, बेहद मिलनसार और जनता के बीच लोकप्रिय थीं और उन्हें दिल्ली के विकास के लिए उनके द्वारा किये गए कार्यों के लिए हमेशा याद किया जाएगा।’’ उन्होंने कहा कि उनके निधन से न केवल दिल्ली बल्कि पूरे देश की अपूरणीय क्षति हुई है। शोक संदेश उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और पूर्व मुख्यमंत्रियों राबड़ी देवी और जीतन राम मांझी द्वारा भी जारी किये गए।
दिल्ली की यह कद्दावर कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान की बड़ी प्रशंसक थीं। उन्होंने शाहरुख की फिल्म 'दिल वाले दुल्हनियां ले जाएंगे' 20 बार देखी थी।
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का अंतिम संस्कार रविवार (21 जुलाई) को दोपहर करीब ढाई बजे निगम बोध घाट पर होगा। अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर को उनके निजामुद्दीन स्थित आवास पर रखा गया है। राजनेताओं, कार्यकर्ताओं और अन्य हस्तियों के आने का सिलसिला जारी है।