Ekma Assembly Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे शुक्रवार को घोषित कर दिए गए। नतीजों के मुताबिक, एनडीए ने 202 और महागठबंधन ने 35 सीटों पर जीत हासिल की है। एनडीए में बीजेपी- 89, जदयू-85, एलजेपी (रामविलास) -19, हम- 5 और RLM- 4 ने चार सीटों पर जीत हासिल की। जबकि, महागठबंधन में मुख्य पार्टी आरजेडी- 25, कांग्रेस- 6 को सीटों पर ही संतोष करना पड़ा। वहीं, एकमा विधानसभा सीट से जेडीयू के मनोरंजन सिंह ने जीत हासिल की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी आरजेडी के श्रीकांत यादव को हराया है।

Bihar Election Commission Result 2025 LIVE

एकमा विधानसभा चुनाव 2025 चुनाव परिणाम

उम्मीदवार पार्टीपरिणाम
मनोरंजन सिंह जेडीयू84077 (+ 22708)
श्रीकांत यादव आरजेडी61369 ( -22708)
देव कुमार सिंह जनसुराज7642 ( -76435)

एकमा विधानसभा सीट के 2020 के नतीजे

2020 के विधानसभा चुनाव में एकमा सीट पर आरजेडी कैंडिडेट श्रीकांत यादव ने जीत का परचम लहराया था। श्रीकांत यादव को 53 हजार आठ सौ 75 मिला थे तो जेडीयू कैंडिडेट सीता देवी को 39 हजार नौ सौ 48 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से श्रीकांत यादव ने सीता देवी को 13 हजार नौ सौ 27 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं एलजेपी उम्मीदवार कामेश्वर सिंह 29 हजार नौ सौ 92 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

Bihar Chunav Results LIVE

उम्मीदवार का नामपार्टीप्राप्त वोटस्थितिजीत का अंतर
श्रीकांत यादवआरजेडी (RJD)53,875विजेता13,927
सीता देवीजेडीयू (JDU)39,948उपविजेता
कामेश्वर सिंहएलजेपी (LJP)29,992तीसरा स्थान

एकमा विधानसभा सीट 2015 के नतीजे

2015 के विधानसभा चुनाव में एकमा सीट से जेडीयू कैंडिडेट मनोरंजन सिंह ने जीत हासिल की थी। मनोरंजन सिंह को 49 हजार पांच सौ आठ वोट मिला थे तो बीजेपी कैंडिडेट कामेश्वर कुमार सिंह को 41 हजार तीन सौ 52 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से मनोरंजन सिंह ने कामेश्वर कुमार सिंह को 8 हजार एक सौ 56 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट रणजीत सिंह, 28 हजार तीन सौ 45 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।

उम्मीदवार का नामपार्टीप्राप्त वोटस्थिति
मनोरंजन सिंहजेडीयू (JDU)49,508विजेता
कामेश्वर कुमार सिंहबीजेपी (BJP)41,352उपविजेता
रणजीत सिंहनिर्दलीय (Independent)28,345तीसरा स्थान