रमजान का एक महीने पूरा होने को आ गया है। अब ईद मनाई जाएगी। मुस्लिम समुदाय में सबसे बड़े त्योहार के रूप में मनाए जाने वाले ईद का त्योहार इस साल 5 जून को मनाया जाएगा। सऊदी में ईद के चांद का दीदार हो गया है। ऐसे में अन्य शहरों से तस्दीक के बाद मरकजी चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने चांद दिखने का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि देश में 5 जून को ईद मनाई जाएगी। उन्होंने लखनऊ के ऐशबाग स्थित ईदगाह में यह ऐलान किया। इस दौरान तमाम उलेमा मौजूद रहे।
5 जून को है सरकारी छुट्टीः 2019 की बात करें तो इस साल 4 जून को चांद दिख गया। ऐसे में पहले से 5 जून को सरकारी छुट्टी का देश में ऐलान भी किया गया है। हालांकि, पूर्वी एशिया के कुछ देशों में चांद 5 जून को भी दिखने का अनुमान जताया जा रहा है।
National Hindi News, 04 June 2019 LIVE Updates: देश-दुनिया की तमाम अहम खबरों के लिए क्लिक करें
चंद्रमा की परिक्रमा के जरिये इस्लामिक हिजरी की गणना की जाती है। इस साल रमजान के मामले में भी देशभर के अलग-अलग हिस्सों में समय अलग-अलग था। पहले भी ऐसा कई बार हो चुका है। देश में कई बार ईद भी अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग दिन मनाई जा चुकी है। हर साल रमजान और ईद मुस्लिम कैलेंडर के लिए बदलते हैं। इस कैलेंडर की शुरुआत तब हुई थी, जब पैगंबर मोहम्मद मक्का से पलायन कर मदीना गए थे।
Bihar News Today, 04 June 2019: महत्वपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करें
