चेन्नई के अस्तपताल में पिछले दस दिन से भर्ती डीएमके अध्यक्ष एम. करूणानिधि का 94 साल की उम्र में आज (मंगलवार 7 अगस्त 2018) निधन हो गया है। केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी करूणानिधि का हालचाल पूछने बीती रात अस्पताल पहुंचे थे। निधन होते ही पूरे चेन्नई शहर में शोक की लहर है। तमिलनाड़ू के लोग फूट-फूट कर रो रहे हैं। सुबह की कावेरी अस्पताल ने एक बयान जारी कर कहा था कि 94 वर्षीय पूर्व मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है और वह मेडिकल सपोर्ट पर हैं। पिछले काफी दिनों से, ‘‘द्रमुक अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री एम. करूणानिधि का स्वास्थ्य बिगड़ा हुआ था। ज्यादा उम्र होने के कारण उनके शरीर के महत्वपूर्ण अंगों की कार्य क्षमता को बनाए रखना चुनौती साबित हो रहा था।’’ अस्पताल के कार्यकारी निदेशक डॉक्टर अरविन्दन सेल्वाराज ने विज्ञप्ति में कहा, द्रमुक अध्यक्ष के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही थी और वह मेडिकल सपोर्ट पर थे।
#FLASH M Karunanidhi passes away, Kauvery hospital releases statement pic.twitter.com/gUpZgYnPiY
— ANI (@ANI) August 7, 2018
Chennai: DMK workers break down after Kauvery Hospital released statement that M Karunanidhi’s health has deteriorated further. pic.twitter.com/LapebJnjvi
— ANI (@ANI) August 7, 2018
करूणानिधि को रक्तचाप की समस्या के बाद 28 जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि रक्तचाप की समस्या पर डॉक्टरों ने पार पा लिया, लेकिन स्वास्थ्य में गिरावट के कारण वह अभी तक अस्पताल में हैं। स्वास्थ्य में गिरावट की सूचना के साथ ही बड़ी संख्या में द्रमुक कार्यकर्ता अस्पताल पहुंच रहे हैं। पूर्व केन्द्रीय मंत्री ए. राजा ने गडकरी का स्वागत किया। उसके बाद गडकरी करूणानिधि के बेटे और द्रमुक के कार्यकारी अध्यक्ष एम. के. स्टालिन और परिवार के अन्य सदस्यों से मिले थे।
गडकरी सोमवार को यहां एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। गौरतलब है कि द्रमुक प्रमुख की पत्नी दयालु अम्मल भी सोमवार को उनसे मिलने अस्पताल पहुंची। 28 जुलाई से अभी तक वह पहली बार पति से मिलने आयी थीं। अम्मल व्हीलचेयर से अस्पताल पहुंचीं। सामान्य तौर पर इस व्हीलचेयर का इस्तेमाल करूणानिधि करते थे। बढ़ती उम्र के कारण अम्मल का स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रह रहा है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सहित अन्य कई नेता अस्पताल जाकर करूणानिधि से मिले थे।