कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने एक और सनसनीखेज बयान दिया है। उन्होंने हाल ही में बीजेपी नेताओं पर लगे रेप के आरोपों की ओर इशारा करते हुए सनातन धर्म को बदनाम करने का आरोप लगाया। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बयान दिया। दिग्विजय का वीडियो भी सामने आया है, जिस पर कई लोगों ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया भी दी है।

‘भगवा वस्त्र पहन कर रहे रेप’: एएनआई की तरफ से जारी किए गए वीडियो के मुताबिक दिग्विजय ने कहा, ‘भगवा वस्त्र पहनकर लोग चूरन बेच रहे हैं। भगवा वस्त्र पहनकर बलात्कार कर रहे। मंदिरों में बलात्कार हो रहे हैं। क्या यही है हमारा धर्म? हमारे सनातन धर्म को जिन लोगों ने बदनाम किया है, उन्हें ईश्वर भी माफ नहीं करेगा।’

ट्विटर यूजर्स ने घेराः दिग्विजय का यह वीडियो सामने आते ही ट्विटर पर लोगों ने उन्हें निशाने पर ले लिया। उन्होंने दिग्विजय पर हिंदुओं को भेदभावपूर्ण तरीके से अपमानित करने का आरोप लगाया। ट्विटर यूजर्स ने कहा कि रेप करने का आरोप कई धर्मों के नेताओं पर लग चुका है, फिर हिंदू धर्म पर सवाल क्यों?

National Hindi News 17 September 2019 LIVE Updates: देश-दुनिया की तमाम अहम खबरें सिर्फ एक क्लिक पर

https://youtu.be/Yscwz3IGtmA

‘गैर-मुस्लिम ज्यादा करते हैं ISI के लिए जासूसी’: दिग्विजय अपने बयानों के चलते हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने बीजेपी और बजरंग दल को निशाने पर लेते हुए कहा था कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने वालों में गैर-मुस्लिम लोगों की संख्या ज्यादा है। इसके बाद बीजेपी नेताओं ने उन्हें ताबड़तोड़ जवाब दिए थे।