Delhi Weather Forecast: दिल्ली में मंगलवार सुबह कोहरा नजर आया। IMD द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, दिल्ली शहर में न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री अधिक है। भारतीय मौसम विभाग द्वारा मंगलवार दोपहर जारी की गई प्रेस रिलीज में अगले दिल्ली NCR में अगले तीन दिनों के लिए मौसम का अनुमान जताया गया।

IMD के अनुसार, कल बुधवार को दिल्ली NCR में आसमान साफ ​​रहेगा। सुबह के समय मुख्य सतही हवा उत्तर-पूर्व दिशा से चलेगी, जिसकी गति 04 किमी प्रति घंटे से कम होगी। सुबह के समय ज्यादातर जगहों पर धुंध/मध्यम कोहरा और कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके बाद दोपहर के समय हवा की गति बढ़कर उत्तर दिशा से 06 किमी प्रति घंटे से कम हो जाएगी। इसके बाद शाम और रात के समय उत्तर दिशा से हवा की गति 04 किमी प्रति घंटे से कम हो जाएगी। शाम/रात में धुंध/हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है।

गुरुवार को देर रात बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने गुरुवार देर रात के लिए बहुत हल्की बारिश के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। IMD के अनुमान के अनुसार, सुबह के समय उत्तर-पश्चिम दिशा से हवा चलने की संभावना है, जिसकी गति 04 किमी प्रति घंटे से कम होगी। सुबह के समय अधिकांश स्थानों पर धुंध/हल्का कोहरा और कुछ स्थानों पर मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। दोपहर के समय हवा की गति धीरे-धीरे बढ़कर उत्तर-पश्चिम दिशा से 04-06 किमी प्रति घंटे हो जाएगी। इसके बाद शाम और रात के समय उत्तर दिशा से हवा की गति 04 किमी प्रति घंटे से कम हो जाएगी। शाम/रात में धुंध/हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है।

Cold Wave Alert: शीत लहर के लिए हो जाएं तैयार, मौसम विभाग ने कई राज्यों में जारी की चेतावनी, यहां कोहरे और पाले की जताई संभावना

शुक्रवार को दिल्ली में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना

शुक्रवार के लिए IMD ने अपनी प्रेस रिलीज में कहा है, “आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे तथा हल्की से मध्यम बारिश/गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। सुबह के समय हवा की गति 04 किमी प्रति घंटे से कम रहने के साथ उत्तर दिशा से प्रमुख सतही हवा चलने की संभावना है। सुबह के समय अधिकांश स्थानों पर धुंध/हल्का कोहरा तथा कुछ स्थानों पर मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके बाद दोपहर के समय हवा की गति बढ़कर उत्तर-पश्चिम दिशा से 06-08 किमी प्रति घंटे हो जाएगी। शाम और रात के समय यह धीरे-धीरे कम होकर उत्तर दिशा से 04 किमी प्रति घंटे से कम हो जाएगी। शाम/रात में धुंध/हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है।”