Delhi News: एक तीन मंजिला बिल्डिंग का सेकेंडों में गिर जाना किसी के भी लिए भयावह मंजर साबित हो सकता है। दिल्ली के कल्याणपुरी से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक तीन मंजिला मकान कुछ ही पलों में जमीदोंज हो गईं, जिसके चलते उसके मलबे के धुएं का गुबार देखने को मिला। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, जिसमें बिल्डिंग को गिरते देखा जा सकता है।
दिल्ली के कल्याणपुरी में तीन मंजिला बिल्डिंग गिरने को लेकर सामने आया है कि इसमें किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। वीडियो में दिखा कि कुछ पुलिस वालों ने आस पास काफी बैरिकेडिंग लगा रखी है। इमारत गिरने के बाद जमींदोज होने पर जान-बचाकर भागने लगे।
जानकारी के मुताबिक कल्यापुरी के ब्लाक-15 में मकान गिरने के मामले में कोई हताहत नहीं हुआ है। मकान मालिक वेद प्रकाश अपने दो भाइयों और माता के साथ यहां रहते हैं। उन्होंने बताया कि यह तीन मंजिला मकान साढ़े 22 गज का है।
नाला बनाने के लिए किया गया जमींदोज
PWD की ओर से नाला बनाया जा रहा है, नाले की खोदाई के चलते उन्होंने विरोध भी किया था कि आठ से नौ फुट गड्ढा करने पर मकान को हानि पहुंचा सकती है। उन्होंने बताया कि करीब तीन बजे मकान के पीछे से चटकने की आवाज आते ही पुलिस को सूचना दे दी थी। पुलिस ने चारों ओर की दुकानों और मकान को खाली करा कर बैरिकेडिंग लगा दी थी।
बैरिकेंडिंग लगाने के बाद घंटे के भीतर मकान गिर गया। गृहस्थी का सामान भी मलबे में तब्दील हो चुका है। गौरतलब है कि इससे पहले मुंबई के किला इलाके में भी एक घटना सामने आई थी।
यहां एक बिल्डिंग को गिराने का काम चल रहा था, तभी एक बालकनी का कुछ हिस्सा गिर गया, जिसमें 3 लोग घायल हो गए थे। हादसे के बाद पहुंची एंबुलेंस के साथ ही पुलिस भी पहुंची थी।
