दिल्ली में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है जहां एक पुलिसकर्मी (दारोगा) ने महिला को पहले कार से टक्कर मारी और फिर रौंदते हुए भागने लगा। इस घटना में महिला को गंभीर चोटें आईं है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना दिल्ली के चिल्ला गांव के नजदीक की है। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात में नजर आ रहा है कि एक सफेद रंग की कार महिला को टक्कर मारती है और फिर रौंदते हुए आगे बढ़ने लगती है। वहां मौजदू लोगों ने महिला को बचाते हैं। वीडियो में नजर आ रहा है, महिला के सड़क पर गिरते ही वहां मौजूद लोगों ने कार चालक को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह कार के नीचे फंसी महिला को घसीटते हुए और कुचलकर मौके से फरार हो गया।

मामले सामने आने के बाद पुलिस का कहना है कि आरोपी पुलिस इंस्पेक्टर नशे में था और उसने महिला पर कार चढ़ा दी। मामले की जांच की जा रही है और आरोपी सब इंस्पेक्टर को हिरासत में लिया गया है। घायल का उपचार चल रहा है। इस घटना के सामने आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर पुलिस के खिलाफ अपना आक्रोश जाहिर कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने पुलिस से मामले की जांच की जानकारी अपडेट करने के लिए कहा है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि ऐसी घटना के चलते पूरा पुलिस महकमा बदनाम होता है।