Bihar Rains Weather Delhi Patna Floods News: बिहार में जलजमाव के घटने के कारण पटना-गया रेलखण्ड का परिचालन शुरू हो गया है। बता दें कि बाढ़ का पानी कम होने के कारण यह परिचालन शुरू हुआ है। परिचालन अप और डाउन दोनों लाइन पर शुरू हुआ है। इसके साथ बख्तियारपुर-राजगीर रेलखंड भी चालू हो गया है।

बिहार के सीएम नीतीश कुमार बाढ़ प्रभावित इलाके के एरियल सर्वे के लिए रवाना हो गए हैं। वे खगड़िया, कटिहार, पूर्णिया, बेगूसराय का सर्वे करेंगे। वे बाढ़ के हालात का जायजा लेंगे। इसके साथ नदियों के बढ़े हुए जलस्तर की भी समीक्षा करेंगे

केंद्र की एक टीम बिहार के दौरे पर है। यह टीम बिहार में आए बाढ़ से हुई क्षति का आकलन करेगी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, टीम 2 बजे भागलपुर पहुंचेगी। बता दें कि टीम सड़क मार्ग से मुआयना कर रही है। इसके बाद टीम शाम में दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगी।

पटना में जलजमाव पर तेजस्वी यादव ने सरकार को एक बार फिर निशाना बनाया है। इस पर उन्होंने कहा कि पटना में जलजमाव होना भ्रष्टाचार का नतीजा है। इस पर आगे उन्होंने कहा कि इस जलजमाव के जिम्मेदार सभी अफसर गायब हैं। वहीं अपनी पार्टी की बड़ाई करते हुए उन्होंने कहा कि इस घड़ी में भी RJD लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार मिली।

Live Blog

16:32 (IST)06 Oct 2019
बिहार में जलजमाव से डेंगू-चिकनगुनिया की मार, बीमारों की संख्या 900 हुई

बिहार में बाढ़ और बारिश के बाद अब लोगों को डेंगू-चिकनगुनिया की मार को झेलना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि इससे बीमार पड़ने वालों की संख्या 900 तक पहुंच गई है। वहीं राज्य के कई इलाकों में अभी भी जलजमाव है।

14:55 (IST)06 Oct 2019
नदी में डूबकर मरने वालों बच्चों के परिवार को मिलेगा मुआवजा

बिहार के मसौढ़ी नदी में डूबने वाले 3 बच्चों के परिवार वालों को  4-4 लाख रुपए का मुआवजा मिलेगा। यह मुआवजा अंचलाधिकारी के तरफ से दी जाएगी। 

13:17 (IST)06 Oct 2019
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर मांगी माफी

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार की जनता से माफी मांगी है। उन्होंने बिहार NDA की तरफ से माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि बाढ़ के कारण कई जगहों पूजा नहीं हुई है। बाढ़ से प्रभावित इलाकों में पंडाल नहीं बनने पर भी दुख जताया है। उन्होंने कहा, 'जहां आयोजन नहीं हुआ, मैं क्षमाप्रार्थी हूं।'

12:57 (IST)06 Oct 2019
मसौढ़ी नदी में डूबने से 3 बच्चियों की मौत

बिहार के मसौढ़ी नदी में डूबने से 3 बच्चियों की मौत हो गई है। नदी में नहाने के दौरान यह बड़ा हादसा हुआ है। बता दें कि दो शव को नदी से निकाले गए हैं वहीं एक शव अभी भी लापता है। यह घटना भगवानगंज थाने के दौलतपुर गांव की है।

12:02 (IST)06 Oct 2019
पटना के बहादुरपुर बाजार समिति में जलजमाव को लेकर हंगामा

पटना के बहादुरपुर बाजार समिति में स्थानीय लोगों द्वारा हंगामा करने की खबर सामने आई रही है। इसके विरोध में स्थानीय लोगों ने सड़क जाम भी किया है। लोगों ने जलजमाव के कारण यह हंगामा किया है। बताया जा रहा है कि राहत नहीं मिलने पर लोगों ने अपना गुस्सा जाहिर किया।

09:09 (IST)06 Oct 2019
बिहार में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 775

बिहार में जलजमाव कम होने के कारण डेंगू का खतरा और बढ़ गया है। डेंगू की मरीजों को संख्या अब  बढ़कर 775 हो गई है। बता दें कि मरीजों की संख्या की पुष्टि माइक्रोबायोलॉजी विभाग ने की है। 

07:55 (IST)06 Oct 2019
बिहार में जलजमाव के बाद अब महामारी की खतरा

बिहार के कई इलाकों में जलजमाव के बाद अब महामारी का खतरा बन गया है। राज्य में डेंगू 666 नए मामले सामने आए हैं। केवल पटना में ही 405 मामले का सामने आए हैं। 

06:14 (IST)06 Oct 2019
पटना के कई इलाकों में तीन फिट तक पानी भरा

बिहार की राजधानी पटना के पाटलीपुत्र और राजेंद्र नगर में अब भी तीन फीट तक पानी भरा है। इससे लोगों में काफी आक्रोश है। उनको काफी परेशानी का सामना करना  पड़ रहा है।

06:10 (IST)06 Oct 2019
बाढ़ को लेकर बिहार में जदयू और बीजेपी में तनातनी

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के पटना में जलभराव से निपटने में  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘अक्षमता’ के आरोप लगाने पर बिहार में भाजपा और जद(यू) में तनातनी पैदा हो गई है।

18:14 (IST)05 Oct 2019
पटना में DGP ने जलजमाव से परेशान लोगों का हाल पूछा

पटना के DGP ने कदमकुआं इलाके का शनिवार (05 सितंबर) को दौरा किया।  लोगों से DGP ने की बातचीत और जल जमाव से परेशान लोगों का हाल भी पूछा। 

16:57 (IST)05 Oct 2019
महाने नदी का तटबंध धसने से हुई बच्चे की मौत

बिहारर में जलजमाव से लोग अब भी परेशान हैं। बाढ़ के टाल में महाने नदी का तटबंध धंसा जाने से 10 साल का बच्चा डूब गया।  मसथू के पास तटबंधन धंसने से बच्चे की मौत हुई है। 

15:16 (IST)05 Oct 2019
सड़क पर सत्याग्रह

बाढ़ के बाद जल जमाव की समस्या से परेशान लोगों ने दानापुर के पूर्वी गोला रोड के सड़क पर विरोध प्रदर्शन  किया।  ये लोग प्रतिनिधि और प्रशासन से बार बार गुहार लगाने पर कोई भी पहल नहीं होने से नाराज है। 

14:09 (IST)05 Oct 2019
बेगूसराय- नदी में डूबने से दो बच्चों की हुई मौत

बिहार के बेगूसराय में नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई है। यह घटना बछवाड़ा थाना के चिरंजीवीपुर गांव की है। बता दें कि स्थानीय लोगों ने दोनों का शव बरामद किया है।

12:51 (IST)05 Oct 2019
जलजमाव के विरोध में डिप्टी सीएम सुशील मोदी के घर कुरियर से भेजी राहत सामग्री

पटना में जलजमाव का विरोध करने का एक अनोखा तरीका लोगों ने ढूंढ़ निकाला हैं। युवा समाजसेवी रामजी सिंह ने उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के राजेंद्र नगर घर के पते पर राहत सामग्री का कुरियर भेजा है। कुरियर भेजने का वीडियो वायरल कर सांकेतिक विरोध दर्ज कराने की कोशिश भी की गई है।

11:22 (IST)05 Oct 2019
गिरिराज का नीतीश पर निशाना: ताली सरदार को, तो गाली भी सरदार को

केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने पटना में बारिश के कारण हुए जलजमाव को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए शुक्रवार (04 सितंबर) को कहा कि 'ताली' सरदार को, तो 'गाली' भी सरदार को। गिरिराज से यह पूछे जाने पर कि पटना में जलजमाव के लिए कौन जिम्मेदार है, उन्होंने कहा कि अगर गंगा नदी की बाढ से यह शहर डूबा होता तो कोई बात होती, कहीं न कहीं कुव्यवस्था के कारण ऐसा हुआ है।

09:35 (IST)05 Oct 2019
केन्द्र ने कर्नाटक और बिहार को बाढ़ राहत के लिए 1813.75 करोड़ रुपए देने की घोषणा की

केन्द्र सरकार ने कर्नाटक और बिहार में बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान के मद्देनजर राहत कार्यों के वास्ते इन दो राज्यों के लिए 1813.75 करोड़ रुपए की अतिरिक्त वित्तीय सहायता को शुक्रवार (05 अक्टूबर) को मंजूरी दी है।

08:32 (IST)05 Oct 2019
पुनपुन नदी खतरे के निशान से तीन मीटर ऊपर, मुख्यमंत्री ने हवाई सर्वे किया

पुनपुन नदी लगातार खतरे के निशान के ऊपर बह रही है और मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ का खतरा पटना देहात जिले में बढ़ गया है। बारिश के कारण पिछले हफ्ते प्रदेश में कम से कम 73 लोगों की मौत हो गई थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार (04 सितंबर) को बारिश प्रभावित जिलों अरवल, जहानाबाद और पटना का हवाई सर्वेक्षण किया और जमीनी स्थिति की समीक्षा की।

03:44 (IST)05 Oct 2019
बिहार में बाढ़ का खतरा फिर मंडराया

यूपी के वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ना शुरू होने से बिहार में बाढ़ का खतरा फिर मंडराने लगा।

23:33 (IST)04 Oct 2019
बारिश से बेहाल लोगों ने भगवान से की प्रार्थना, अब नहीं चाहिए पानी

बिहार में बारिश और बाढ़ से बेहाल लोगों ने भगवान से पानी बंद करने की प्रार्थना कर रहे  हैं। हर तरफ पानी ही पानी से त्रस्त लोग अब जल्द से जल्द इससे मुक्त होना चाहते हैं।

16:07 (IST)04 Oct 2019
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार पर बोला हमला

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह नीतीश कुमार हमला करते हुए कहा कि प्रदेश के सीएम को प्रदेश की इस हाल जिम्मेदारी लेनी चाहिए। क्योकि वह पिछले पंद्रह सालों से मुख्यमंत्री है। निश्चित रूप से ताली सरदार को तो गाली भी सरदार को लेनी चाहिए।

15:40 (IST)04 Oct 2019
सीएम नीतीश कुमार बाढ़ ग्रस्त  इलाको किया हवाई सर्वे


बिहार सीएम नीतीश कुमार बाढ़ ग्रस्त इलाको का हवाई दौरा किया। इनमें अरवल, जहानाबाद और पटना शामिल है। 

11:53 (IST)04 Oct 2019
बारिश से ढही दीवार: बुजुर्ग की मौत, 10 घायल

चित्रकूट जिले में बारिश के कारण पिछले 24 घंटे में दो अलग-अलग स्थानों पर दीवार ढहने की घटनाओं में मलबे में दबने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई और 10 अन्य लोग घायल हो गए।

11:46 (IST)04 Oct 2019
सफदरजंग वेधशाला में पिछले 24 घंटों में 47.3 मिमी बारिश

सफदरजंग वेधशाला में पिछले 24 घंटों में 47.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस वेधशाला के आंकड़ों को आधिकारिक समझा जाता है।
पालम वेधशाला में इसी दौरान 30.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। इससे पहले बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

11:19 (IST)04 Oct 2019
दिल्ली में मौसम हुआ खुशनुमा

दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश होने के एक दिन बाद शुक्रवार सुबह तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री सेल्सियस कम है।

10:14 (IST)04 Oct 2019
बचाव अभियान जारी

बिहार: राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीमों ने पटना के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बचाव अभियान जारी रखा है।

08:36 (IST)04 Oct 2019
बिहार का हाल

27 सितम्बर से 30 सितम्बर तक राज्य में अप्रत्याशित वर्षा होने एवं नदियों के जल स्तर में वृद्धि से पटना, भोजपुर, भागलपुर, नवादा, नालन्दा सहित प्रदेश के 14 जिलों में 85 प्रखण्ड के 477 पंचायतों के 1179 गाँव में 18.70 लाख आबादी प्रभावित हुई है।

07:59 (IST)04 Oct 2019
बिहार में बारिश से मरने वालों की संख्या बढकर 73 हुई

बिहार में तीन दिनों तक हुयी मूसलाधार बारिश के कारण गुरूवार को भी जनजीवन अस्तव्यस्त रहा और वर्षा के कारण मरने वालों की संख्या बढकर 73 हो गयी वहीं नौ लोग घायल हुए हैं।

07:59 (IST)04 Oct 2019
जलजमाव और हवाई यात्रा रुकी

बारिश लगभग दो घंटे हुई जिसके बाद शहर के कई स्थानों पर जलजमाव जैसी समस्या पैदा हो गई। वहीं तिलक ब्रिज, हयात होटल, भीकाजी कामा प्लेस, एमबी रोड सहित कई अन्य स्थानों पर यातायात जाम लग गया। दिल्ली हवाई अड्डे पर भारी बारिश और तेज हवाओं के चलते गुरुवार शाम को करीब 24 मिनट तक विमानों की आवाजाही ठप रही। उन्होंने बताया कि इस 24 मिनट में चार उड़ानों के मार्ग बदले गए।

07:55 (IST)04 Oct 2019
ऐसा था तापमान

मौसम विभाग के अनुसार शाम पांच बजकर 30 मिनट पर अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सयस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक था।

07:54 (IST)04 Oct 2019
दिल्ली में हुई ओलावृष्टि

दिल्ली मेंदेर रात को भारी बारिश हुई, जिसके बाद लोगों को जलजमाव और यातायात जाम का सामना करना पड़ा। यहां तक कि दिल्ली हवाइअड्डे पर कुछ समय के लिए विमानों की आवाजाही भी ठप रही। मौसम कार्यालय के अनुसार दिल्ली के कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हुई।

07:54 (IST)04 Oct 2019
देर रात दिल्ली में बारिश

भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि सफदरजंग वेधशाला ने 35.2 मिलीमीटर और पालम वेधशाला में 20 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। क्षेत्रीय मौसम विभाग ने ‘मध्यम’ बारिश बताया।