त्योहारों का सीजन शुरू होते ही नकली घी बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। दिल्ली के शिव विहार इलाके में दिल्ली पुलिस ने छापेमारी करते हुए मिलावटी घी के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस छापेमारी के दौरान कुल 1,625 किलोग्राम नकली घी जब्त किया गया। यह पूरी कार्रवाई दशहरे के दिन यानी गुरुवार को हुई है।
क्राइम ब्रांच की सेंट्रल रेंज ने शिव विहार, करावल नगर और मुस्तफाबाद में एक साथ की गई छापेमारी में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि दशहरा और दिवाली के दौरान बढ़ती मांग का फायदा उठाने के लिए उत्तर-पूर्वी दिल्ली में नकली घी बनाने का काम बड़े पैमाने पर किया जा रहा था।
60 फीसदी या अधिक दिव्यांगता वाले लोगों के लिए दिल्ली सरकार की नई योजना
पुलिस ने शिव विहार में पहली छापेमारी में 520 किलोग्राम नकली घी बरामद किया और एक आरोपी शफीक (30) को गिरफ्तार किया गया। उसी इलाके में एक और छापेमारी में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिनमें 50 वर्षीय युसुफ़ मलिक शामिल है। पुलिस ने उसे आदतन अपराधी बताया है और उसे पहले भी इसी तरह के अपराधों में गिरफ्तार किया जा चुका है।
मलिक के 22 वर्षीय बेटे महबूब और गाजियाबाद के रहने वाले शाकिर और शाहरुख को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि छापेमारी के दौरान 440 किलो नकली घी, गैस सिलेंडर, चूल्हे और रासायनिक पदार्थ जब्त किए गए।
रोहित गोदारा गैंग और दिल्ली पुलिस के बीच मुठभेड़, दो शूटरों को किया गया गिरफ्तार
ओल्ड मुस्तफाबाद में भी हुई छापेमारी
ओल्ड मुस्तफाबाद में पुलिस ने तीसरी छापेमारी की, जिसमें 40 वर्षीय जमालुद्दीन को गिरफ्तार किया गया। इस छापेमारी के दौरान 665 किलोग्राम मिलावटी स्टॉक बरामद किया गया।
डालडा और सस्ता रिफाइंड तेल खरीदा
क्राइम ब्रांच के पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह से पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने थोक में डालडा और सस्ता रिफाइंड तेल खरीदा था। जिसे गर्म करके शुद्ध देसी घी जैसा बनाया गया था। उन लोगों ने इसमें असली स्वाद देने के लिए इसमें रसायन-आधारित फ्लेवरिंग एजेंट, सिंथेटिक रंग और असुरक्षित पदार्थ मिलाए थे। फिर उत्पाद को असली ब्रांड जैसा दिखने वाले टिन और पैकेट में पैक किया जाता था और डेयरियों, दुकानों और वितरकों को खासकर त्योहारों के मौसम में सप्लाई किया जाता था।
पुलिस ने बताया कि एक टिन बनाने में लगभग 1,300 से 1,400 रुपये का खर्च आता था और बाजार में इसे 3500 से 4 हजार रुपये में बेचा जाता था। आरोपियों ने न केवल उपभोक्ताओं को धोखा दिया बल्कि उनके स्वास्थ्य के लिए भी यह बेहद नुकसानदेह था।
पुलिस ने गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस की जांच जारी है।
दिल्ली के स्कूलों में RSS पर भी होगा चैप्टर, पढ़ाई जाएगी ‘राष्ट्रनीति’