Delhi NCR Weather Update Today, Delhi NCR Main Mausam Kaisa Rahega: मई का महीना यानी गर्मी का प्रचंड रूप। लेकिन इस बार अभी तक ऐसा कुछ प्रतीत नहीं हुआ है। दिल्ली में रहने वाले लोगों को हर साल की तरह इस साल गर्मी का एहसास कम हुआ है। इसलिए जहां अप्रैल का महीना मौसम के लिहाज से आरामदायक रहा। वहीं मई का शुरुआत तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम रहा है।

दिल्ली व उससे सटे एनसीआर के इलाकों में वैसे भी गर्मी अन्य जगहों की तुलना में ज्यादा ही लगती है। क्योंकि एक तो गर्मी दूसरे दिल्ली का ट्रैफिक मिलकर अलग तरह की गर्मी पैदा करता है। मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 3 मई को तापमान 38 तक रहने वाला है। आज का मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। इसके अलावा सतही तेज हवाओं के चलने के आसार हैं। हालांकि मई के महीने में हर दिन कुछ न कुछ तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। 2 मई को तापमान 35 डिग्री सेल्सियस था। जिसमें 3 प्वाइंट की बढ़ोतरी होने की संभावना है। जबकि 1 मई को तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस था जो सामान्य तापमान से 12 डिग्री सेल्सियस कम था।

वीकेंड पर आंधी-बारिश का अलर्ट

मई के पहले सप्ताह के अंत में हल्की बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है। पहले सप्ताह के शनिवार और रविवार को दिल्ली का तापमान कुछ बढ़ने की संभावना है साथ ही तेज हवाओं के साथ बारिश होने की भी उम्मीद है। बारिश की वजह से आंधी और बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। दोनों दिनों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि 8 मई तक दिल्ली का तापमान 40 डिग्री के पार जा सकता है। मतलब साफ है कि दिल्ली में गर्मी का सितम देखने वाला है।

पिछले साल भी तापमान था ठंडा

हालांकि पिछले साल मई के महीने में मौसम की बात करें तो 1 मई को तापमान 33.7 डिग्री था। वहीं 2 मई की सुबह में दिन का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। यानी की इस साल तापमान पिछले साल की तरह ही सुहाना बना हुआ है।