Delhi NCR Weather Update Today, Delhi NCR Main Mausam Kaisa Rahega: राजधानी दिल्ली और उससे सटे इलाकों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग की मानें तो बीते मंगलवार को भी दिल्ली समेत एनसीआर के इलाकों में बारिश की संभावना थी। इस वजह से दिन का तापमान सामान्य के अपेक्षा 3.2 डिग्री कम दर्ज किया गया। दिन में कई जगहों पर आंशिक बादल भी छाए रहे।
विभाग के अनुसार दिल्ली के कई इलाकों समेत एनसीआर में बारिश हो सकती है। इसको लेकर IMD की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके पीछे की वजह बताई गई है कि चूंकि मानसून की ट्रफ लाइन दिल्ली के पास से गुजरेगी। इस वजह से पूरे सप्ताह बारिश होने की संभावना बनी हुई है।
बीते मंगलवार को दिल्ली के कई इलाकों में सुबह बारिश हुई। ऐसा अनुमान रहा कि दिन में भी बारिश होगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और दिन के समय में तेज धूप निकलने से तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। जिसके वजह से उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। दिन का न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

IMD के अनुसार बुधवार को बारिश होने की संभावना हैं। जबकि सामान्य रूप से पूरे दिन बादल छाए रहने की भी उम्मीद जताई जा गई है। वहीं दिन का तापमान न्यनतम 25 डिग्री जबकि अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक का पूर्वानुमान लगाया है। जिसमें बताया गया है कि अगले कुछ दिनों तक चमक और गरज के साथ बारिश हो सकती है।