दिल्ली नगर निगम उपचुनाव के पांचों वार्ड के नतीजे घोषित हो चुके हैं। यहां भाजपा का सूपड़ा साफ करते हुए आम आदमी पार्टी ने चार सीटें जीती हैं। आप के अलावा कांग्रेस ने एक सीट में कब्जा किया है। रोहिणी सी, शालीमार बाग, त्रिलोकपुरी, कल्याणपुरी पर ‘आप’ ने परचम लहराया है वहीं चौहान बांगर सीट कांग्रेस के नाम गई है। भाजपा अपनी एक सीट भी नहीं बचा सकी। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा, ‘‘हम जनादेश का सम्मान करते हैं। शालीमार बाग नॉर्थ हारना आत्मावलोकन का विषय है। खामियों को दूर किया जाएगा और मुझे भरोसा है कि 2022 में तीनों नगर निगमों के लिए होने वाले चुनाव भाजपा जीतेगी।’’

इस जीत के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। केजरीवाल ने कहा “दिल्ली के लोगों ने एक बार फिर से काम के नाम पर वोट दिया। ये तो एक ट्रेलर है।” केजरीवाल ने कहा कि 15 साल के भाजपा के कुशासन से जनता परेशान हो चुकी है। लोग अब एमसीडी में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने के लिए बेताब हैं।

वहीं डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा, ‘दिल्ली की जनता ने नगर निगम उप चुनाव में 5 में से 4 सीटें देकर जिस तरह अरविंद केजरीवाल जी की राजनीति पर भरोसा जताया है और जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी का सूपड़ा साफ किया है उससे ये बात साफ हो गई कि नगर निगम के 15 साल के बीजेपी के शासन से दिल्ली की जनता अब बहुत तंग आ चुकी है और अब चाहती है पूरी तरह से झाड़ू लगाकार भाजपा को साफ कर दिया जाए और यह बात इस बात का संकेत है कि जनता क्या चाहती है।’

आम आदमी पार्टी के नगर निगम प्रभारी दुर्गेश पाठक ने एनडीटीवी इंडिया से कहा, ‘बहुत महत्वपूर्ण चुनाव था क्योंकि पिछले 15 साल में एमसीडी में कभी बीजेपी नहीं हारी थी। इस बार पूरी तरह से बीजेपी MCD चुनाव में साफ हो गई है। दिल्ली की जनता ने मन बना लिया है कि आने वाले 2022 के चुनावों में नगर निगम भी अरविंद केजरीवाल जी को देंगे।’

Live Blog

Highlights

    17:44 (IST)03 Mar 2021
    15 साल के भाजपा के कुशासन से जनता परेशान थी: केजरीवाल

    केजरीवाल ने कहा कि 15 साल के भाजपा के कुशासन से जनता परेशान हो चुकी है। लोग अब एमसीडी में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने के लिए बेताब हैं।

    16:27 (IST)03 Mar 2021
    केजरीवाल ने कहा "ये तो एक ट्रेलर है"

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। केजरीवाल ने कहा "दिल्ली के लोगों ने एक बार फिर से काम के नाम पर वोट दिया। ये तो एक ट्रेलर है।" केजरीवाल ने कहा कि 15 साल के भाजपा के कुशासन से जनता परेशान हो चुकी है। लोग अब एमसीडी में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने के लिए बेताब हैं।

    15:33 (IST)03 Mar 2021
    उपचुनाव में वोटिंग प्रतिशत इस प्रकार रहा

    दिल्ली में एमसीडी के 5 वार्डों के लिए हुए उपचुनाव में वोटिंग प्रतिशत इस प्रकार रहा। सबसे ज्यादा आम आदमी पार्टी को 46.10% वोट मिला तो वहीं, दूसरे नंबर पर बीजेपी को 27.29 प्रतिशत वोट प्राप्त हुआ। तीसरे नंबर पर कांग्रेस को 21.84% वोट मिला, जबकि बीएसपी को 2.50% वोट मिला। इसी तरह निर्दलीयों को 1.64% वोट मिला तो नोटा पर भी 0.63% वोट पड़ा।

    15:07 (IST)03 Mar 2021
    15 साल से भाजपा ने एमसीडी को खूब लूटा है

    आप एमसीडी प्रभारी ने कहा कि पिछले 15 साल से भाजपा ने एमसीडी को खूब लूटा है, दूसरी तरफ केजरीवाल सरकार ने दिल्ली का संपूर्ण विकास किया है। उपचुनावों के नतीजे साफ संकेत देते है कि दिल्ली की जनता अगले साल एमसीडी भी अरविंद केजरीवाल जी को देने का मन बना चुकी है।

    14:28 (IST)03 Mar 2021
    इन चार सीटों में ऐसे जीता आप

    दिल्ली के तीनों नगर निगमों पर 2017 में भाजपा पुन: काबिज हुई थी और आप दूसरे स्थान पर रही थी। कल्याणपुरी वार्ड से आप उम्मीदवार धीरेंद्र कुमार ने 7,043 मतों से जीत दर्ज की। त्रिलोकपुरी से आप उम्मीदवार विजय कुमार ने भाजपा के ओम प्रकाश को 4,986 मतों से हराया। शालीमार बाग नॉर्थ वार्ड से आप की सुनीता मिश्रा ने अपनी प्रतिद्वंद्वी भाजपा की सुरभि जाजू को 2,705 मतों से हराया, यह सीट पहले भाजपा के पास थी। रोहिणी सी से आप के राम चंदर ने भाजपा के अपने प्रतिद्वंद्वी राकेश गोयल को 2,985 मतों से हराया।

    13:29 (IST)03 Mar 2021
    शालीमार बाग वार्ड से आप उम्मीदवार सुनिता मिश्रा ने 2705 वोट से जीत दर्ज की

    शालीमार बाग वार्ड से आप उम्मीदवार सुनिता मिश्रा ने 2705 वोट से जीत दर्ज की। उन्हें कुल 9764 वोट मिले। वहीं बीजेपी उम्मीदवार सुरभि जाजू को 7059 वोट मिले। इसके अलावा त्रिलोकपुरी वार्ड से आप उम्मीदवार विजय कुमार ने 4986 वोट से जीत दर्ज की। उन्हें कुल 12845 वोट मिले, जबकि बीजेपी उम्मीदवार ओम प्रकाश को 7859 वोट मिले।

    12:56 (IST)03 Mar 2021
    मनीष सिसोदिया ने कहा 15 साल के बीजेपी के शासन से दिल्ली की जनता अब बहुत तंग आ चुकी है

    चुनाव परिणाम पर डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा, 'दिल्ली की जनता ने नगर निगम उप चुनाव में 5 में से 4 सीटें देकर जिस तरह अरविंद केजरीवाल जी की राजनीति पर भरोसा जताया है और जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी का सूपड़ा साफ किया है उससे ये बात साफ हो गई कि नगर निगम के 15 साल के बीजेपी के शासन से दिल्ली की जनता अब बहुत तंग आ चुकी है और अब चाहती है पूरी तरह से झाड़ू लगाकार भाजपा को साफ कर दिया जाए और यह बात इस बात का संकेत है कि जनता क्या चाहती है।'

    12:34 (IST)03 Mar 2021
    आप ने 4 सीट जीती और कांग्रेस ने एक

    दिल्ली नगर निगम उपचुनाव के पांचों वार्ड के नतीजे घोषित हो चुके हैं। इनमें से चार वार्ड रोहिणी सी, शालीमार बाग, त्रिलोकपुरी, कल्याणपुरी पर आप ने परचम लहराया है वहीं चौहान बांगर सीट पर कांग्रेस ने कब्जा किया है। दूसरी ओर भाजपा अपनी एक सीट भी नहीं बचा सकी।

    12:00 (IST)03 Mar 2021
    आम आदमी पार्टी की जीत पर गोपाल राय ने कहा

    दिल्ली नगर निगम उपचुनाव में 5 में से 4 सीटें जीतने पर आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय ने कहा "दिल्ली नगर निगम में लंबे समय से भाजपा के पार्षदों द्वारा भ्रष्टाचार किया गया। पिछले 5 साल में जिस तरह से उनका निकम्मापन सामने आया है। दिल्ली की जनता ने एक बड़ा संदेश दिया है वह दिल्ली नगर निगम में भी बदलाव चाहती है। 

    11:09 (IST)03 Mar 2021
    विजय कुमार ने 4986 वोट से जीत दर्ज की

    त्रिलोकपुरी वार्ड से AAP उम्मीदवार विजय कुमार ने 4986 वोट से जीत दर्ज की। उन्हें कुल 12845 वोट मिले, जबकि BJP उम्मीदवार ओम प्रकाश को 7859 वोट मिले। 

    10:56 (IST)03 Mar 2021
    चौहान बांगड़ सीट से कांग्रेस जीती

    पूर्वी दिल्ली की चौहान बांगड़ सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार जुबेर अहमद विजयी हुए। अहमद 10,642 वोट से जीते हैं। कांग्रेस उम्मीदवार को कुल 16,203 वोट मिले। जबकि दूसरे नंबर पर रहे आम आदमी पार्टी के मोहम्मद इशराक को 5561 वोट मिले। 

    10:23 (IST)03 Mar 2021
    कल्याणपुरी से आप की जीत

    कल्याणपुरी में आप उम्मीदवार धीरेंद्र कुमार ने 7043 वोट से जीत दर्ज कर ली है। उन्हें कुल 14302 वोट मिले हैं। जबकि दूसरे नंबर पर रहे BJP उम्मीदवार सिया राम को 7259 मिले हैं। 

    09:55 (IST)03 Mar 2021
    दिल्ली नगर निगम उपचुनाव काउंटिंग

    - कल्याणपुरी - AAP 4732 वोट से आगे (6 राउंड)
    - त्रिलोकपुरी - AAP 3156 वोट से आगे (4 राउंड)
    - चौहान बांगर - कांग्रेस 7043 वोट से आगे (6 राउंड)
    - शालीमार बाग - AAP 1472 वोट से आगे (5 राउंड)
    - रोहिणी - AAP 2323 वोट से आगे (8 राउंड)