दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 12 वार्डों में हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। इनमें भारतीय जनता पार्टी ने सात वार्डों में बाजी मारी है। वहीं आम आदमी पार्टी ने तीन सीटें हासिल की है। इस उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी का भी खाता खुला है। संगम विहार ए वार्ड में कांग्रेस के सुरेश चौधरी ने 12,766 वोट हासिल कर भाजपा उम्मीदवार को 3,628 वोटों के अंतर से हराया। साथ ही एक सीट ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने जीती है।

क्रम संख्यावार्ड का नामविजेता और पार्टी
1ग्रेटर कैलाशअंजुम मंडल (भाजपा)
2शालीमार बाग बीअनीता जैन (भाजपा)
3अशोक विहारवीना असीजा (भाजपा)
4चांदनी चौकसुमन कुमार गुप्ता (भाजपा)
5चांदनी महलमोहम्मद इमरान (ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक)
6द्वारका बीमनीषा देवी (भाजपा)
7दिचाऊं कलांरेखा रानी (भाजपा)
8नारायणाराजन अरोड़ा (आप)
9संगम विहार एसुरेश चौधरी (कांग्रेस)
10दक्षिण पुरीराम स्वरूप कनौजिया (आप)
11मुंडकाअनिल (आप)
12विनोद नगरसरला चौधरी (भाजपा)

कब हुई थी वोटिंग: 30 नवंबर को वोटिंग हुई थी और सभी 12 वार्डों में 38.51 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। इस चुनावी मुकाबले में कुल 51 कैंडिडेट हैं। इनमें 26 महिला और 25 पुरुष कैंडिडेट हैं। 250 सदस्यीय एमसीडी सदन में बीजेपी के पास वर्तमान में 116 सीटें हैं, आप के पास 99, इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी के पास 15 और कांग्रेस के पास 8 सीटें हैं। भाजपा के लिए, इस साल विधानसभा चुनावों में बड़ी जीत के बाद यह पहला बड़ा चुनाव है। दूसरी ओर, आप और कांग्रेस राष्ट्रीय राजधानी में अपना समर्थन फिर से बढ़ाने की कोशिश कर रही हैं।

Live Updates

दिल्ली एमसीडी उपचुनाव के रिजल्ट की हर अपडेट के लिए जुड़े रहिये जनसत्ता डॉट कॉम के साथ…

15:13 (IST) 3 Dec 2025

आप ने लगाया वोट चोरी का आरोप

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि BJP वोट चोर है मोदी उनका सरगना है। ज्ञानेश कुमार “मुख्य चोर आयुक्त” है।

15:05 (IST) 3 Dec 2025

फिर से लौट रहा जनता का विश्वास- केजरीवाल

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, “निगम उपचुनाव में इस बार आम आदमी पार्टी ने अपने समर्पित कार्यकर्ताओं को चुनाव मैदान में उतारा और दिल्ली की जनता ने अपने जनादेश से ये साफ़ कर दिया है कि दिल्ली का जनसमर्थन लगातार AAP की तरफ़ मज़बूत हो रहा है। सिर्फ़ 10 महीनों में ही जनता का विश्वास एक बार फिर तेज़ी से आम आदमी पार्टी की ओर लौट रहा है। दिल्ली बहुत जल्द वापस सकारात्मक राजनीति और अच्छे कामों की तरफ लौट रही है।”

14:26 (IST) 3 Dec 2025

दिल्ली सरकार की 10 महीने की एंटी-इनकंबेंसी सबके सामने है- सौरभ भारद्वाज

मसीडी उपचुनाव के नतीजों पर AAP दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा, “बीजेपी के पास 9 सीटें थीं और AAP के पास 3 सीटें थीं। ये 9 सीटें वो थीं जो बीजेपी ने परिसीमन के बाद अपने पक्ष में की थीं। आज मेयर बीजेपी का है, सीएम बीजेपी का है, लेकिन फिर भी उनके सांसद गली-गली जाकर लोगों से कह रहे थे कि अगर आप AAP का पार्षद चुनोगे तो वो उसे काम नहीं करने देंगे। ये रिकॉर्ड में है। दिल्ली सरकार की 10 महीने की एंटी-इनकंबेंसी सबके सामने है।”

13:45 (IST) 3 Dec 2025

दिल्ली नगर निगम में भाजपा पहले से ही सत्ता में है – रविंदर इंद्राज सिंह

एमसीडी उपचुनाव के नतीजों पर दिल्ली के मंत्री रविंदर इंद्राज सिंह ने कहा, “कुछ नतीजे आ चुके हैं और कुछ आने बाकी हैं। उपचुनावों में भाजपा सबसे ज़्यादा सीटें जीतने जा रही है। दिल्ली नगर निगम में भाजपा पहले से ही सत्ता में है और आगे भी रहेगी।”

12:47 (IST) 3 Dec 2025

सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली के लोगों का जताया आभार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ट्वीट किया, “दिल्ली नगर निगम उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को अपना अमूल्य आशीर्वाद देने के लिए दिल्लीवासियों का हृदय से आभार। यह विजय हमारे कर्मठ कार्यकर्ताओं और संगठन के अथक परिश्रम, समर्पण और सामूहिक शक्ति का सशक्त प्रमाण है। उपचुनाव में विजयी सभी भाजपा उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई। हमारी सरकार दिल्ली के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और निरंतर कार्य कर रही है।”

12:24 (IST) 3 Dec 2025

यह पूरे क्षेत्र की जीत है- इमरान हुसैन

ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के उम्मीदवार इमरान हुसैन ने कहा, “हम 4,690 वोटों से जीते हैं, और यह जीत सिर्फ मेरी नहीं है, यह पूरे क्षेत्र की जीत है। यह शेख इकबाल, आलिया मुहम्मद इकबाल और उनके काम की जीत है।”

12:03 (IST) 3 Dec 2025

चांदनी चौक के उम्मीदवार क्या बोले

चांदनी चौक से एमसीडी उपचुनाव जीते भाजपा के सुमेर कुमार गुप्ता ने कहा कि हम ट्रैफिक जाम, सीवर, बिजली और पानी से जुड़ी समस्याओं को हल करने के लिए काम करेंगे।

11:13 (IST) 3 Dec 2025

मेरी जीत का श्रेय संगम विहार के लोगों को जाता है- कांग्रेस नेता सुरेश चौधरी

कांग्रेस नेता सुरेश चौधरी ने एमसीडी उपचुनाव में वार्ड नंबर 163-संगम विहार से जीत हासिल की। ​​उन्होंने कहा, “इस जीत का श्रेय संगम विहार के लोगों को जाता है। सीएम समेत कई भाजपा नेता यहां आए, लेकिन उन्होंने काम के आधार पर वोट नहीं मांगे और उनके लिए काम नहीं हुआ।”

10:50 (IST) 3 Dec 2025

मैं अपनी जीत का श्रेय अरविंद केजरीवाल को देता हूं- राम स्वरूप कनौजिया

आम आदमी पार्टी के राम स्वरूप कनौजिया ने एमसीडी उपचुनाव में दक्षिणपुरी के वार्ड नंबर 164 से जीत हासिल की। ​​उन्होंने कहा, “मैं इस जीत का श्रेय अरविंद केजरीवाल, विधायक प्रेम चौहान और जनता को देता हूं। मुझे बहुत खुशी है कि हम जीत गए। मुझे यहां बहुत प्यार और सम्मान मिला। कई भाजपा नेता यहां प्रचार के लिए आए, लेकिन हमने काम करना जारी रखा और जीत हासिल की। ​​मैं अपने वार्ड में जनता की सेवा करूंगा।”

10:41 (IST) 3 Dec 2025

कहां-कहां से जीती बीजेपी

भाजपा ने द्वारका-B सीट पर 7307 वोटों से जीत दर्ज की है। इसके अलावा विनोद नगर, ग्रेटर कैलाश, चांदनी चौक, ढिचाऊं कलां, शालीमार बाग सीट पर पार्टी ने जीत का परचम फहराया है।

10:37 (IST) 3 Dec 2025

सीएम रेखा गुप्ता से मिले सुमेर कुमार गुप्ता

चांदनी चौक से एमसीडी उपचुनाव में भाजपा के सुमेर कुमार गुप्ता जीते, सीएम रेखा गुप्ता से मुलाकात की।

10:33 (IST) 3 Dec 2025

अशोक विहार वार्ड में जीती बीजेपी

भाजपा की वीना असीजा ने 8,883 वोट हासिल कर एमसीडी उपचुनाव में अशोक विहार वार्ड से 405 वोटों के करीबी अंतर से जीत हासिल की।

10:31 (IST) 3 Dec 2025

विनोद नगर वार्ड में जीती बीजेपी

बीजेपी ने विनोद नगर वार्ड में भी जीत हासिल की है। बीजेपी की उम्मीदवार सरला चौधरी ने आप की उम्मीदवार गीता रावत को 1769 वोटों से हराया।

10:12 (IST) 3 Dec 2025

ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने जीती चांदनी महल वार्ड की सीट

ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के उम्मीदवार मोहम्मद इमरान चांदनी महल वार्ड से जीत गए हैं।

10:07 (IST) 3 Dec 2025

संगम विहार ए वार्ड में जीती कांग्रेस

एमसीडी उपचुनाव के संगम विहार ए वार्ड में कांग्रेस के सुरेश चौधरी ने 12,766 वोट हासिल कर भाजपा उम्मीदवार को 3,628 वोटों के अंतर से हराया।

10:05 (IST) 3 Dec 2025

मुंडका वार्ड में आप के उम्मीदवार अनिल जीते

मुंडका वार्ड में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अनिल ने 1577 वोटों से जीत दर्ज की है।

09:59 (IST) 3 Dec 2025

शालीमार बाग से जीतीं बीजेपी की अनिता जैन

शालीमार बाग वार्ड से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार अनिता जैन ने जीत दर्ज की है।

09:49 (IST) 3 Dec 2025

दक्षिणपुरी सीट से जीते राम स्वरूप कनौजिया

आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राम स्वरूप कनौजिया ने दक्षिणपुरी सीट 2262 वोटों से जीती।

09:42 (IST) 3 Dec 2025

अशोक विहार वार्ड से आप की सीमा गोयल आगे

अशोक विहार में आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार सीमा गोयल 1377 वोटों से आगे चल रही हैं।

09:39 (IST) 3 Dec 2025

शालीमार बाग से कौन आगे

शालीमार बाग में भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार अनिता जैन 7636 वोटों से आगे चल रही हैं।

09:31 (IST) 3 Dec 2025

विनोद नगर वार्ड में सरला चौधरी आगे

विनोद नगर वार्ड में भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार सरला चौधरी आगे चल रही हैं।

09:28 (IST) 3 Dec 2025

चांदनी चौक उपचुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार सुमन कुमार जीते

चांदनी चौक वार्ड उपचुनाव में भाजपा के सुमन कुमार गुप्ता ने 7,825 वोट हासिल कर आप के हर्ष शर्मा को हराया। 

09:27 (IST) 3 Dec 2025

मुंडका से आम आदमी पार्टी आगे

मुंडका में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अनिल ने बढ़त बना ली है।

09:23 (IST) 3 Dec 2025

दक्षिणपुरी वार्ड से आप ने बनाई बढ़त

आम आदमी पार्टी ने दक्षिणपुरी वार्ड से पहले दौर की मतगणना में बढ़त बना ली है।

09:12 (IST) 3 Dec 2025

मुंडका वार्ड में किस-किसके बीच मुकाबला

मुंडका वार्ड में मुख्य मुकाबला बीजेपी प्रत्याशी जयपाल सिंह दराल और आप प्रत्याशी अनिल लाकड़ा के बीच है। माना जा रहा है कि मुकाबला कांटे की टक्कर वाला है। स्टेट में बीजेपी सरकार के आने के बाद जयपाल सिंह ने पूरा जोर लगाया है।

08:59 (IST) 3 Dec 2025

सीएम श्री स्कूल में बनाए गए मतगणना केंद्र के अंदर के विजुअल सामने आए

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 12 वार्डों के उपचुनाव के नतीजे आज मतगणना के बाद घोषित किए जाएंगे। राउज एवेन्यू स्थित सीएम श्री स्कूल में बनाए गए मतगणना केंद्र के अंदर के विजुअल सामने आए हैं।

08:50 (IST) 3 Dec 2025

जनता के बीच जाकर मुद्दों पर बात की- दक्षिणपुरी वार्ड 164 से भाजपा उम्मीदवार रोहिणी राज

दक्षिणपुरी वार्ड 164 से भाजपा उम्मीदवार रोहिणी राज ने कहा, “कुछ उत्साह है, तो कुछ घबराहट भी है। मैंने पूरी मेहनत की है और जनता के बीच जाकर मुद्दों पर बात की है। जनता अब तक इलाके में जो कुछ भी हुआ है, सब जानती है—अराजकता और अक्षमता। जनता बदलाव चाहती थी, और मुझे पूरा विश्वास है कि उन्होंने इसके लिए वोट दिया है। दिल्ली की जनता बहुत समझदार है। वह सोच-समझकर वोट देती है, और जनता जो भी फैसला करेगी, मैं उसे स्वीकार करूंगी।”

08:43 (IST) 3 Dec 2025

51 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला

एमसीडी उपचुनाव के नतीजों से 51 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। जिन 12 वार्ड में 30 नवंबर को वोटिंग हुई थी, उनमें से नौ पहले बीजेपी के पास थे और बाकी तीन पर आम आदमी पार्टी का कब्जा था। 

08:37 (IST) 3 Dec 2025

उपचुनाव के नतीजे दिखाएंगे दिल्ली के वोटरों का मूड

उपचुनाव के नतीजे दिल्ली में वोटरों के मूड को भी दिखाएंगे, क्योंकि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव जीतकर 27 साल बाद राजधानी में सत्ता में वापसी की है।

08:36 (IST) 3 Dec 2025

मतगणना सेंटर पहुंचे सभी प्रत्याशी

पूर्वी दिल्ली में नगर निगम के उपचुनाव की मतगणना मंडावली के स्कूल में हो रही है। सुरक्षा के लिए पुलिस लगाई गई है। सभी प्रत्याशी सेंटर में पहुंच गए हैं।