Delhi MCD By Election Result 2025 LIVE Updates: दिल्ली नगर निगम उपचुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। 10 जगहों पर काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं। 30 नवंबर को वोटिंग हुई थी और सभी 12 वार्डों में 38.51 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। इस चुनावी मुकाबले में कुल 51 कैंडिडेट हैं। इनमें 26 महिला और 25 पुरुष कैंडिडेट हैं। 250 सदस्यीय एमसीडी सदन में बीजेपी के पास वर्तमान में 116 सीटें हैं, आप के पास 99, इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी के पास 15 और कांग्रेस के पास 8 सीटें हैं। भाजपा के लिए, इस साल विधानसभा चुनावों में बड़ी जीत के बाद यह पहला बड़ा चुनाव है। दूसरी ओर, आप और कांग्रेस राष्ट्रीय राजधानी में अपना समर्थन फिर से बढ़ाने की कोशिश कर रही हैं।

दिल्ली के इन वार्डों में हुई थी वोटिंग: दिल्ली के जिन 12 वार्डों में उपचुनाव हो रहे हैं। उनमें ग्रेटर कैलाश, शालीमार बाग बी, अशोक विहार, चांदनी चौक, चांदनी महल, दिचाऊं कलां, नारायणा, संगम विहार ए, दक्षिण पुरी, मुंडका, विनोद नगर और द्वारका बी शामिल हैं। 12 में से 11 वार्ड पार्षदों के दिल्ली विधानसभा के लिए चुने जाने के बाद खाली हुए थे। इनमें शालीमार बाग बी का प्रतिनिधित्व कर रही मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी शामिल थीं।

Live Updates

दिल्ली एमसीडी उपचुनाव के रिजल्ट की हर अपडेट के लिए जुड़े रहिये जनसत्ता डॉट कॉम के साथ…

08:12 (IST) 3 Dec 2025

अशोक विहार वार्ड में किसके बीच मुकाबला

अशोक विहार वार्ड में भाजपा की नीलम असीजा और आप की सीमा विकास गोयल के बीच कड़ा मुकाबला है।

08:11 (IST) 3 Dec 2025

शालीमार बाग बी और द्वारका बी पर सभी की निगाहें

आज बारह वार्डों के नतीजे आएंगे, जो दिल्ली के विधानसभा चुनाव के बाद के राजनीतिक परिदृश्य और पार्टी के गढ़ों की नई झलक पेश करेंगे। शालीमार बाग-बी से पहले रेखा गुप्ता खुद प्रतिनिधित्व करती थीं। अब इस वार्ड में भाजपा की अनीता जैन और आप की बबीता अहलावत के बीच मुकाबला है।

08:11 (IST) 3 Dec 2025

आज 51 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला

मतदान के दौरान आप और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला। आप ने भाजपा पर दक्षिणपुरी में “गड़बड़ी” का आरोप लगाया, जिसे भाजपा ने नतीजों से पहले एक बहाना बताकर खारिज कर दिया। 26 महिलाओं सहित 51 उम्मीदवार मैदान में हैं।