दिल्ली के कैंट इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां बीच सड़क पर एक लड़की पर जानलेवा हमला किया गया। दिनदहाड़े बीच सड़क पर एक लड़के ने लड़की पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए और फिर खुद को भी चाकू मार लिया।
यह पूरी घटना साउथ वेस्ट दिल्ली के कैंट इलाके में बीच सड़क पर हुई। सनकी आशिक ने लड़की पर चाकू से कई बार हमला किया और फिर खुद का भी गला काट लिया। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। कथित तौर पर पीड़ित लड़की उसकी गर्लफ्रेंड है। सड़क पर मौजूद लोगों ने पुलिस को कॉल किया, उसके बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया।
लड़का और लड़की कौन थे और उनके बीच क्या विवाद चल रहा था? अभी इन सवालों के जवाब नहीं मिल पाए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। हालांकि, पुलिस ने अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
पढ़ें- देशभर के मौसम का हाल
दिल्ली कैंट पुलिस को रात करीब 11 बजे मिली पीसीआर कॉल
पुलिस मामला दर्ज कर देर रात दोनों के बयान दर्ज करने की कोशिश कर रही थी। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से खून से सना चाकू और कई सबूत इकट्ठे किए। दिल्ली कैंट पुलिस को रात करीब 11 बजे पीसीआर कॉल मिली थी। राहगीर ने युवती और युवक के खून से लथपथ हालात में पड़े होने की जानकारी दी थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो फुटपाथ पर खून बह रहा था। युवती के शरीर से काफी खून निकल रहा था।
लड़के ने लड़की को चाकू मारने के बाद खुद को भी चाकू मारे
वहीं पास ही में एक लड़का भी खून से लथपथ हालात में पड़ा था। लड़के ने लड़की को चाकू मारने के बाद खुद को भी चाकू मारे थे। पास ही में खून से सना मुड़ा हुआ चाकू पड़ा हुआ था। दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उनके पास से मिले मोबाइल फोन की मदद से उनके परिवारों को वारदात की जानकारी दी गई। पढ़ें- देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लेटेस्ट अपडेट्स