दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम (JLN) स्टेडियम में बड़े हादसे की खबर आ रही है। यहां एंट्री करते समय गेट नंबर दो के पास पंडाल गिर गया। पंडाल गिरते ही घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घटना में कई लोगों के दबने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल 8 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर दमकल और कैट्स की दो गाड़ियां मौजूद हैं। जानकारी के अनुसार, स्टेडियम के लॉन में काम चल रहा था। उसी वक्त ये हादसा हुआ।

हादसे वक्त नाश्ता करने गए थे श्रमिक

डीसीपी ने हादसे के बारे में कहा कि जो हिस्सा गिरा है वह काफी बड़ा है। फिलहाल क्रेन से मलबा हटाया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जब हादसा हुआ तो काफी श्रमिक नाश्ता करने गए थे। वरना यह हादसा काफी बड़ा हो सकता था। जो लोग वहां से आ-जा रहे थे वे ही लॉन हैंगर के चपेट में आकर घायल हुए हैं। एंबुलेंस मौके पर मौजूद है। जितने भी लोग घायल हुए हैं सभी खतरे से बाहर हैं।

20-25 लोगों के दबे होने की आशंका

हादसे पर DCP (साउथ) अंकित चौहान ने बताया, “हमें बजे JLN स्टेडियम में एक टेंट गिरने और उसके नीचे कुछ मजदूरों के दबे होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि 25-30 मजदूर दबे हैं, यहां शादी के लिए टेंट लग रहा था। स्थानिय लोगों की मदद से पुलिस ने उन्हें बाहर निकाला और एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। अब तक 25-30 लोगों को बचाया जा चुका है। जांच जारी है। NDRF की टीम भी यहां आई है, वे बचाव अभियान शुरु कर चुके हैं।”

दिल्ली के अलीपुर में लगी थी आग

इससे पहले दिल्ली के अलीपुर इलाके में 15 फरवरी को पेंट फैक्ट्री में आग लग गई थी। फैक्ट्री के आस-पास की सभी दुकानों में आग लग गई थी। इस आग में 11 लोगों की जलकर मौत हो गई। वहीं कई लोग झुलसग गए।

दरअसल, दक्षिणी दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शनिवार को एक पंडाल गिर गया, जिसके नीचे फंसे कम से कम दो लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। दिल्ली दमकल सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि स्टेडियम में पंडाल गिरने की सूचना मिली थी। अब तक दो लोगों को मलबे से बाहर निकाल लिया गया है और वे सुरक्षित हैं। अभी घटना स्थल पर अधिकारी मौजूद हैं। अच्छी बात यह है कि घालयों की हालत स्थिर है।

INPUT- निर्भय पांडेय/जनसत्ता ब्यूरो