दिल्ली पुलिस ने 21 साल के एक हैकर को गिरफ्तार किया है जिस पर कथित तौर पर एक लड़की से स्टॉकिंग (किसी का पीछा करना), रेप और 50 हजार रुपए के जबरन वसूली का आरोप लगा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी साउथ दिल्ली में एक प्राइवेट संस्थान से हैकिंग सीख रहा है।

जसवंत सिंह है आरोपी का नाम: दिल्ली पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम जसवंत सिंह है जो साउथ दिल्ली के एक इंस्टीट्यूट से हैकिंग सीख रहा है। वो लड़कियों से बातचीत के लिए सोशल मीडिया पर फेक आइडी बनाता और उसके बाद उनके अकाउंट हैक कर लेता।

सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती: पुलिस ने बताया कि पीड़ित और आरोपी की दोस्ती सोशल मीडिया पर शुरू हुई। पीड़ित लड़की ने आरोपी की फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट की और दोनों की चैट शुरू हो गई। कुछ हफ्ते बाद आरोपी ने उसका अकाउंट हैक कर लिया। आरोपी ने लड़की को उसके साथ तस्वीरें शेयर करने के लिए कहा, लेकिन लड़की ने अपना अकाउंट ब्लॉक कर दिया। लेकिन आरोपी ने लड़की के नाम से एक फर्जी अकाउंट बनाया और उसकी मॉर्फड (फेक एडिटिड इमेज) फोटोज अपलोड कीं। इसके साथ ही आरोपी ने लड़की को VoIP (Voice over Internet Protocol) की मदद से फोन किया और कहा कि अगर उसने बात नहीं मानी तो वो और फोटोज अपलोड करेगा।

National Hindi News Today Live: पढ़े आज के बड़े अपडेट्स

गेस्ट हाउस में किया रेप: पीड़िता ने अपनी कंप्लेंट में बताया कि आरोपी ने उसे एक गेस्टहाउस में बुलाकर रेप किया। इसके साथ ही उसने उसे एक लाख रुपए घर से चुराकर उसे देने के लिए कहा। पीड़िता ने डर की वजह से उसे 51 हजार रुपए दिया। वहीं आरोपी ने फिर दोबारा उसका रेप किया। पिछले हफ्ते आरोपी ने फिर से एक लाख रुपए की डिमांड की। लेकिन जब उसने पैसे देने से इनकार कर दिया तो तो आरोपी ने एक पॉर्न साइट के कर्मचारी से बात कराई और बताया कि उसने लड़की के फोटोज अपलोड करने के लिए दे रखे हैं।

लड़की ने फिर की घर पर चोरी की कोशिश: पॉर्न साइट पर फोटोज अपलोड न हो जाएं इस डर से लड़की ने फिर से घर पर चोरी की कोशिश की लेकिन इस बार उसकी मां ने उसे पकड़ लिया। तब लड़की ने पूरी बात अपनी मां को बताई जिसके बाद पुलिस के पास मामला पहुंचा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। लड़की ने आरोपी को 60 हजार रुपए देने की बात कही और आरोपी जसवंत सिंह को लाजपत नगर के रेस्टोरेंट में बुलाया जहां पहले से ही सिविल ड्रेस में पुलिसवाले बैठे थे।

 

पुलिस गिरफ्तर में आरोपी: मौका-ए-वारदात से पुलिस ने आरोपी जसवंत सिंह को गिरफ्तार किया। वहीं उसका फोन और लैपटॉप भी जब्त कर लिया। पुलिस को लड़के के लैपटॉप में कई और लड़कियों के फोटोज भी मिले हैं। जिन्हें पुलिस ने फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। वहीं जसवंत को दिल्ली की अदालत में पेश किया गया और उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।