Sri Lanka Serial Blast के बाद के मंजर को कवर करने गए नई दिल्ली से गए एक भारतीय फोटो जर्नलिस्ट को श्रीलंका पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि पत्रकार ने श्रीलंकाई पुलिस से इजाजत के बिना वहां के एक स्कूल में प्रवेश किया। जर्नलिस्ट सिद्दीकी अहमद दानिश रॉयटर्स न्यूज एजेंसी के लिए काम करते हैं। वो नई दिल्ली में रहते हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सिद्दीकी ने अधिकारियों से बात करने के लिए नेंगोंबो शहर में के स्कूल में जबरन घुसने की कोशिश की थी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें अनधिकृत तरीके से प्रवेश के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस द्वारा सिद्दीकी को 15 मई तक की रिमांड पर भेज दिया गया है।

जानकारी लेने के लिए घुसाः स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जर्नलिस्ट ने सेंट सेबेस्टियन चर्च में बम विस्फोट में मारे गए छात्र के बारे में जानकारी लेने के लिए स्कूल में दाखिल होने की कोशिश की थी। बता दें मारे गए बच्चे के माता-पिता जो उस समय स्कूल में थे पुलिस को विस्फोट के संबंध में सतर्क किया था।
National Hindi News, 03 May 2019 LIVE Updates: दिनभर की बड़ी खबरों के लिए क्लिक करें

एक दिन में हुए थे कई धमाकेः बता दें कि ईस्टर के मौके पर श्रीलंका में बम धमाके हुए थे। इन धमाकों में 250 से अधिक लोगों की मौत हुई थी और लगभग 500 लोग घायल हुए थे। जिस समय ये धमाके हुए थे उस समय लोग चर्च में ईस्टर की प्रार्थना करने के लिए इकट्ठा हुए थे। इस धमाके स्थानीय लोगों सहित कई विदेशी नागरिक भी मारे गए थे। पहला धमाका कोलंबो के कोच्चिकाडे के सेंट एंथनी चर्च में हुआ था। इसके बाद वहां एक दिन में आठ धमाके हुए। सिद्दीकी इन्हीं धमाकों के बाद की कवरेज करने के लिए गए थे। इन धमाकों ने एक ही दिन में श्रीलंका को हिलाकर रख दिया था।