Chhattisgarh Dantewada By-Election Result 2019 Updates : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा उपचुनाव की शुक्रवार को हुई मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी देवती कर्मा ने बीजेपी की ओजस्वी मंडावी को हराकर यह सीट अपने नाम कर ली। इसके पहले मतगणना शुरू होने के बाद देवती कर्मा लगातार बीजेपी से आगे चल रही थीं। पूरी मतगणना के दौरान बीएसपी और जोगी कांग्रेस कहीं मुकाबले में दिखी ही नहीं, लड़ाई सिर्फ कांग्रेस और बीजेपी में थी।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में सोमवार (23 सितंबर) को हुए उपचुनाव की मतगणना आज हो रही है। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा सीट के साथ ही चुनाव आयोग ने केरल, त्रिपुरा और यूपी में भी उपचुनाव कराए थे। दंतेवाड़ा के उपचुनाव में 60.1 फीसदी मतदान हुआ था। इस सीट से भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व में विधायक रहे भीमा मंडावी की पत्नी ओजस्वी मंडावी को खड़ा किया है, जबकि कांग्रेस ने विपक्ष के नेता रहे महेंद्र कर्मा की पत्नी देवती कर्मा को मैदान में उतारा है। दोनों दलों में कड़ी टक्कर है।
इस सीट पर कुल नौ प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें मुख्य मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी में ही है। बाकी उम्मीदवारों की जमानत जब्त होना तय है। मतगणना शुरू होने के बाद से कांग्रेस प्रत्याशी देवती कर्मा लगातार बढ़त बनाए हुई हैं। नौ राउंड की मतगणना होने तक वह बीजेपी की ओजस्वी मंडावी से करीब 6500 वोटों से आगे चल रही थीं। शेष उम्मीदवारों में कोई भी एक हजार का आंकड़ा भी नहीं छू सका। इसके साथ ही बड़ी संख्या में लोग नोटा को भी वोट दिए हैं।
जिले के निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि दंतेवाड़ा विधानसभा सीट पर हो रहे उपुचनाव में आज वोटों की गिनती की जा रही है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस की देवती कर्मा भाजपा की ओजस्वी मंडावी से 2,778 मतों से आगे है। कांग्रेस को अब तक 6,720 तथा भाजपा को 3,942 मत प्राप्त हुए हैं। मतगणना कुल 14 मेजों पर 20 चक्रों में होगी।
गौरतलब है कि 2013 में झीरम घाटी में नक्सलियों ने कांग्रेस नेता महेंद्र कर्मा की हत्या कर दी थी। इससे उनकी पत्नी के पक्ष में सहानुभूति का वोट पड़े होने की संभावना है। जीत किसके हाथ लगती है, यह तो मतगणना के बाद ही पता चल सकेगी।