Central Reserve Police Force (CRPF) ने कहा है कि कांस्टेबल मुनीर अहमद को सेना से बर्खास्त किया जाना बिल्कुल ठीक है। CRPF ने इसे लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला दिया है और कहा है कि इससे देश की सुरक्षा के साथ समझौता हो सकता है। CRPF ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाई कोर्ट में मुनीर की उस याचिका का विरोध किया है जिसमें उन्होंने बर्खास्तगी को चुनौती दी थी। 

CRPF ने कहा था कि मुनीर अहमद ने पिछले साल एक पाकिस्तानी महिला से निकाह किया था और इस बारे में उन्होंने सीनियर अफसरों को जानकारी नहीं दी थी। 

इस मामले में DIG (प्रशासन) ने स्पष्ट किया था कि CCS (Conduct) Rules 1964 के मुताबिक, किसी भी सरकारी कर्मचारी को किसी दूसरे देश के व्यक्ति से विवाह करने पर सिर्फ सरकार को बताना होता है और NOC की जरूरत नहीं होती। लेकिन CRPF का कहना है कि इस मामले में क्योंकि महिला पाकिस्तान की रहने वाली है, इसलिए उसने इस शादी का विरोध किया है।

‘CRPF हेडक्वार्टर से मंजूरी मिलने के बाद किया था पाकिस्तानी महिला से निकाह…’

आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा पाकिस्तान

23 जुलाई, 2024 को जम्मू सेक्टर की CRPF ने जम्मू-कश्मीर ज़ोन CRPF को लिखे पत्र में कहा था कि वह मुनीर को शादी के लिए NOC न दे। पत्र में कहा था, “CCS (Conduct) Rules 1964 के मुताबिक यह नियम 60 साल पहले बनाए गए थे और उस समय पाकिस्तान दुश्मन देश नहीं था लेकिन जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के बढ़ने के बाद यह मुल्क दुश्मन देश बन गया है। वह जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है और इसमें हजारों निर्दोष लोगों की जान गई है। मरने वालों में पुलिस कर्मचारी, राजनीतिक कार्यकर्ता और पैरामिलिट्री फोर्सेस के जवान हैं।”

पत्र में कहा गया है, “कांस्टेबल मुनीर अहमद CRPF की एग्जीक्यूटिव स्टाफ में था और उसकी गोपनीय जानकारी तक पहुंच थी। ऐसी आशंका है कि पाकिस्तानी लड़की से शादी के बाद हमारी सुरक्षा के साथ समझौता हो सकता है और इससे राष्ट्रीय सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है।” 

पत्र में दावा किया गया है कि कुछ मामलों में महिलाएं जासूस के रूप में काम करती हैं और ऐसे लड़कों को शादी के लिए लुभाती हैं। 

CRPF हेडक्वार्टर से अनुमति का दावा

मुनीर अहमद पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने जानबूझकर अपनी पत्नी को वीजा खत्म होने के बाद भी भारत में रखा। अहमद के मुताबिक उन्होंने CRPF हेडक्वार्टर से औपचारिक अनुमति मिलने के एक महीने बाद ही शादी की थी। शादी के बाद उन्होंने अपनी 72वीं बटालियन को तस्वीरें, निकाह के दस्तावेज और विवाह प्रमाणपत्र सौंपे थे। 

पाकिस्तान के पंजाब की रहने वाली हैं मीनल खान

मुनीर अहमद अप्रैल, 2017 में CRPF में भर्ती हुए थे। वह मूल रूप से जम्मू के घरोटा इलाके के रहने वाले हैं। उन्होंने 2024 में पाकिस्तान की रहने वाली मीनल खान से शादी की थी। मीनल खान पाकिस्तान के पंजाब की रहने वाली हैं। दोनों का निकाह 24 मई, 2024 को वीडियो कॉल के जरिए हुआ था।

मीनल खान इस साल 28 फरवरी को वाघा-अटारी बॉर्डर के जरिए भारत में शॉर्ट टर्म वीजा पर आई थीं और उनका वीजा 22 मार्च को खत्म हो गया था। पहलगाम हमले के बाद मीनल को ‘भारत छोड़ने’ का नोटिस जारी किया गया था और उसे अटारी ले जाया गया था लेकिन अहमद द्वारा हाई कोर्ट में याचिका दायर करने के बाद उसे डिपोर्ट होने से रोक दिया गया था।

पाकिस्तानी महिला मीनल खान और मुनीर अहमद मामले पर क्या बोलीं इल्तिजा मुफ्ती