निकटवर्ती मुंबई की एक महिला को कथित रूप से अपनी नाबालिग बेटी को बेचने की कोशिश करते समय गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि महिला गोवंडी की रहनेवाली हैै और वह अपनी 16 वर्षीय बेटी को 5 लाख में बेचने के लिए ठाणे आई थी ताकि वह इन पैसों से अपनी बहन की बेटी की शादी करवा सके। हालांकि महिला को मानव तस्करी सेल के अधिकारियों ने तब पकड़ लिया जब वह एक होटल में अपनी बेटी का सौदा कर रही थी।
प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार महिला कथित तौर पर सेक्स रैकेट चलाती है। महिला की तीन शादियां हो चुकी हैं, जिनसे उसकी तीन बेटियां भी हैं। पीड़ित लड़की महिला के पहले पति से है। लड़की को दो साल पहले उसकी ही मां ने देह व्यापार में धकेल दिया। ठाणे पुलिस के अधिकारी रविंद्र दाउंडकर ने बताया, ‘पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि कोई महिला किसी लड़की को बेचने के लिए खरीददार की तलाश में है।