छत्तीसगढ़ के बलराम पुर में क्वारंटाइन केंद्र में एक लड़के से कथित तौर पर मारपीट का मामला सामने आया है। न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार दिलीप गुप्ता नाम के युवक ने बालक छात्रावास केंद्र की कमियों पर वीडियो बनाया, जिसके बाद ब्लॉक स्तर के 2 अधिकारियों ने उसके साथ कथित रूप से मारपीट की।

इस मामले में भाजपा की सांसद रेणुका सिंह ने कड़ा रुख अपनाया है। रेणुका सिंह ने कहा कि भगवाधारी BJP के कार्यकर्ताओं को कमजोर मत समझना। उन्होंने कहा कि जनपद में जो भेदभाव कर रहे हैं,उसे भूल जाइए। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि अंधेरी कोठरी में ले जाकर मैं बेल्ट खोलकर ठोकना जानती हूं।

अधिकारियों को धमकाते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह ने कहा कि मैं दिलीप गुप्ता को न्याय दिलाकर रहूंगी। युवक की मदद करने की बजाय लोगों को धमका रहे हैं। हम ये बर्दाश्त नहीं करेंगे। मालूम हो कि रेणुका सिंह रेणुका सिंह अंबिकापुर से सांसद हैं। अनुसूचित जनजाति की नेता रेणुका सिंह पहले भी कई बार विवादों में रह चुकी हैं।

विवादों के ही कारण इन्हें छत्तीसगढ़ की रमन सिंह सरकार में अपना मंत्री पद भी गंवाना पड़ा था। चुनाव हारने के बाद भी सरकारी आवास पर कब्जा रखने में इनका नाम सामने आया था। चुनाव हारने के बाद भी आज उनके सरकारी आवास पर विधायक प्रेमनगर लिखा हुआ था। रेणुका सिंह प्रेमनगर से विधायक दो बार विधायक रह चुकी हैं। 2003 से 2005 तक वह रमन सिंह सरकार में महिला बाल विकास मंत्री भी रही थीं। 2005 से 2013 तक रेणुका सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष भी थीं। रेणुका सिंह छत्तीसगढ़ से एकमात्र केंद्रीय मंत्री हैं।