अपने पिता की छत्रछाया में कम उम्र में राजनीति में आने वाले कोनराड संगमा ने मेघालय विधानसभा चुनावों में अपनी पार्टी एनपीपी का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया और कांग्रेस के खिलाफ क्षेत्रीय दलों को एकजुट किया। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पी ए संगमा के बेटे कोनराड संगमा(40) ने मार्च2016 में अपने पिता के निधन के बाद नेशनल पीपुल्स पार्टी का प्रभार संभाला और इसे कांग्रेस के खिलाफ मुख्य प्रतियोगी के तौर पर पेश किया। राज्य में कांग्रेस की दस वर्षों तक सत्ता थी। एनपीपी ने2013 के विधानसभा चुनावों में32 सीटों पर चुनाव लड़ा था जिसमें केवल दो सीटों पर उसे जीत मिली थी और उसका मत प्रतिशत दस फीसदी से भी कम था। यहां तक कि कोनराड भी बड़े अंतर से हार गए थे। लेकिन2016 में तूरा लोकसभा सीट से उपचुनाव जीतने के बाद उनकी तकदीर पलटने लगी। कोनराड संगमा ने तत्कालीन मुख्यमंत्री मुकुल संगमा की पत्नी डिक्कानची डी शिरा को करीब दो लाख से ज्यादा वोटों से हराया और अपने पिता की सीट को बरकरार रखा। उनके पिता इस सीट पर चार दशक से ज्यादा समय तक जीतते रहे।
उनके पिता पूर्नो ए. संगमा नौ बार सांसद रहे और1988 से1990 तक मेघालय के मुख्यमंत्री रहे। कोनराड आज मेघालय के12 वें मुख्यमंत्री बने। उन्होंने राजनीति में अपना पहला पाठ1999 में तब सीखा जब उन्हें उनके पिता का प्रचार प्रबंधक बनाया गया। उस समय पी ए संगमा ने कांग्रेस छोड़ दिया था और शरद पवार की पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी( राकांपा) से नजदीक से जुड़ गए। उन्होंने2013 में राकांपा से संबंध तोड़कर एनपीपी का गठन किया था। लंदन विश्वविद्यालय से आंत्रेप्रेन्युरियल प्रबंधन और वित्त में स्रातक कोनराड संगमा2008 में राज्य विधानसभा के लिए चुने गए और डोनकूपर रॉय नीत कांग्रेस सरकार में एक वर्ष तक वित्त मंत्री रहे।
वह विधानसभा में2010 से2013 के बीच विपक्ष के नेता रहे। उनकी पार्टी ने इस वर्ष राज्य विधानसभा चुनावों में51 सीटों पर चुनाव लड़ा जिसमें से19 सीटों पर उन्होंने चुनाव जीतकर पिछले दो दशक में किसी क्षेत्रीय दल द्वारा सबसे ज्यादा सीट हासिल की। उनका वोट प्रतिशत20.6 रहा। ऑलपार्टी हिल लीडर्स कन्फ्रेंस ने1972 में32 सीटों पर जीत दर्ज की थी। कोनराड संगमा ने अन्य क्षेत्रीय दलों, भाजपा और एक निर्दलीय विधायक के सहयोग से गठबंधन की सरकार बनाई। एनपीपी नेता का जन्म तूरा में हुआ था जो पश्चिम गारो हिल्स जिला के गारो हिल्स डिविजन का मुख्यालय है। वह वर्तमान में इसी संसदीय क्षेत्र से लोकसभा में सांसद हैं।ॉ