कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों के बकाए को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। इस दौरान प्रियंका गांधी ने केंद्र में बैठी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी को भी घेरा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि यह सरकार ‘किसानों के पेट पर लात मारकर अपने मित्रों की जेब भर रही है।’ बता दें कि प्रियंका गांधी ने शनिवार (26 अक्टूबर) को राज्य सरकार पर हमला बोला है।

प्रियंका-सरकार किसानों के पेट पर लात मार रही हैः मामले में प्रियंका ने बयान देते हुए कहा, ‘उप्र के गन्ना किसानों का बकाया 7,000 करोड़ रुपए है। भाजपा सरकार होश खो रही है।’ उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा , ‘किसान के पेट पर लात मारकर अपने मित्रों की जेब भर रही है। जिस दिन देश का किसान जागेगा, उस दिन से सावधान….वह दिन आएगा।’

Hindi News Today, 26 October 2019 LIVE Updates: दिन भर की बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रियंका- सभी ठेका गुजराती कंपनी को दिया जा रहा हैः प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर दावा किया, ‘संसद से इंडिया गेट तक दिल्ली के सबसे मशहूर, खूबसूरत, ऐतिहासिक स्थान को ‘सुंदर’ बनाने का एक गुजराती कंपनी को ठेका दिया गया और सरकार का अनुमानित खर्चा 12,450 करोड़ रुपए है।’

नहीं मिल रहे हैं किसानों का बकायाः बता दें कि उत्तर प्रदेश में किसानों का बकाया लंबे समय से है। ऐसे में जहां पूरे देश में दिवाली मनाई जा रही है, वहीं किसानों की दिवाली इस बार फिकी पड़ने वाली है। बदायूं में शेखूपुर सहकारी चीनी मिल और यदु शुगर मिल से किसानों को उनका बकाया नहीं मिला है। वहीं सहकारी चीनी मिल शेखूपुर पर तीन करोड़ 87 लाख रुपए और यदु शुगर मिल पर किसानों का 112 करोड़ रुपए का बकाया अभी भी है। राज्य में ऐसे कई शुगर मिल हैं जिसमें किसानों के बकाया चल रहे हैं।