कांग्रेस ने पंजाब की तरन तारन विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए शनिवार को उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया। कांग्रेस ने इस सीट से करणबीर सिंह बुर्ज को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुर्ज की उम्मीदवारी को मंजूरी दी है।
करणबीर सिंह बुर्ज तरनतारन के स्थानीय मुद्दों और किसानों की समस्याओं को उठाते रहे हैं। उन्हें पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा का समर्थक माना जाता है।
कौन है पंजाब की ‘लेडी मूसेवाला’ परमजीत कौर?
ऐसा माना जा रहा था कि कांग्रेस यहां से पूर्व मंत्री अनिल जोशी को उम्मीदवार बना सकती है लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। जोशी कुछ दिन पहले ही कांग्रेस में शामिल हुए थे। वह अकाली-भाजपा सरकार में मंत्री रहे थे।
इस साल जून में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक कश्मीर सिंह सोहल का निधन हो गया था, जिसके कारण तरन तारन सीट पर उपचुनाव हो रहा है। निर्वाचन आयोग ने अभी उपचुनाव की तारीख की घोषणा नहीं की है लेकिन जल्द ही इसे लेकर ऐलान हो सकता है।
राहुल गांधी को पंजाब के सीमावर्ती गांव में जाने से रोका, कांग्रेस नेता ने पूछा- क्या ये भारत नहीं?
आप ने यहां पूर्व विधायक हरमीत सिंह संधू को अपना उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी ने हरजीत सिंह संधू और शिरोमणि अकाली दल ने सुखविंदर कौर रंधावा को प्रत्याशी घोषित किया है।
2022 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल की थी जबकि अकाली दल दूसरे और कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही थी।
पूर्व मंत्री अनिल जोशी हुए कांग्रेस में शामिल, इस सीट से उम्मीदवार बना सकती है पार्टी