Delhi CM Rekha Gupta: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी के लोगों के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं। इसमें सबसे बड़ा एलान यह है कि दिल्ली में अटल कैंटीन शुरू की जाएगी और इसमें मजदूरों को सिर्फ 5 रुपये में पेट भर खाना मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में हर झुग्गीवासी को पक्का मकान मिलेगा। ये वो मकान होंगे जिसमें सम्मानजनक जीवन जीने के लिए जरूरी सारी सुविधाएं होंगी।
मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस पर छत्रसाल स्टेडियम में तिरंगा फहराया और लोगों को संबोधित भी किया। इस मौके पर उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। इस साल की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी को हराकर अपनी सरकार बनाई थी।
अवैध बांग्लादेशियों की पहचान के लिए दिल्ली में 16 हजार से अधिक बांग्ला भाषियों की हुई जांच
यमुना नदी को साफ करेंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार का संकल्प है कि यमुना नदी को स्वच्छ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यमुना अविरल बहेगी और फिर से जीवन देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार ने देश के अन्य राज्यों की तुलना में सबसे अधिक पुरस्कार राशि देने का निर्णय लिया है।
कैदियों के साथ मिलकर चला रहे थे वसूली रैकेट, तिहाड़ जेल के 9 अधिकारी सस्पेंड
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्षों से लंबित नौकरियों को भरते हुए 1,500 नर्सों और मेडिकल स्टाफ को स्थायी नौकरी प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की बीजेपी सरकार ने पहले दिन ही आयुष्मान भारत योजना लागू की और अब तक साढ़े 4 लाख लोगों ने इसमें पंजीकरण करा लिया है। इस योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी को 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवच प्रदान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने 1984 के दंगों के पीड़ितों को पेंशन देने का काम किया है।
विधानसभा चुनाव में मिली थी बीजेपी को जीत
विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 48 सीटों पर जीत दर्ज की थी जबकि आम आदमी पार्टी को केवल 22 सीट मिलीं। कांग्रेस का इस बार भी खाता नहीं खुल सका था। दिल्ली की सत्ता में 27 साल बाद बीजेपी ने वापसी की थी।
CM रेखा गुप्ता के लिए फाइनल हो गया घर, जानिए कहां रहेंगी मुख्यमंत्री?