Dalai Lama Security : बिहार (Bihar) के गया जिले (Gaya district) में बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा (Dalai Lama) की जासूसी करने के आरोप में पुलिस ने चीनी महिला Song Xiaolam को बिहार पुलिस ने अरेस्ट किया है। उसे Kalchakra से पकड़ा गया जहां लामा उपदेश देते हैं। पुलिस का कहना है कि तलाकशुदा महिला दो बच्चों की मां है। वो 2019 में भी भारत आई थी। फिर लौटी तो नेपाल भी गई। उसके बाद से भारत में है।
गया की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हरप्रीत कौर (Harpreet Kaur) ने मीडियाकर्मियों को आज बताया कि स्थानीय पुलिस को एक चीनी नागरिक की संदिग्ध गतिविधियों के बारे में खुफिया जानकारी मिली है। जो पिछले एक साल से गया और राज्य के अन्य हिस्सों में रह रही है। खुफिया सूचनाओं के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
स्केच जारी कर की जा रही थी तलाश
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हरप्रीत कौर (Harpreet Kaur) ने कहा था कि महिला लापता है और उसके बारे में कोई जानकारी यहां अभी तक नहीं मिल पाई है। जिला अधिकारियों द्वारा संदिग्ध चीनी जासूस के स्केच जारी किए गए हैं और बुधवार को सोशल मीडिया पर स्थानीय निवासियों के साथ-साथ पुलिस कर्मियों से उसके बारे में जानकारी देने का अनुरोध किया गया है। पुलिस की ये कोशिश रंग लाई और Song Xiaolam हत्थे चढ़ गई।
बोध गया में सुरक्षा ‘अलर्ट‘
सूत्रों के मुताबिक इस बार दलाई लामा के लिए चार स्तरीय सुरक्षा होगी। Covid19 महामारी के कारण दो साल के अंतराल के बाद ‘काल चक्र पूजा’ की जा रही है। इसलिए इस बार गया जाने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या कई गुना बढ़ गई है। धार्मिक कार्यक्रम में लगभग 30,000 से 40,000 विदेशी पर्यटकों के शामिल होने की उम्मीद है। 29 दिसंबर से शुरू हुई ‘काल चक्र पूजा’ करीब एक महीने में खत्म होगी। दलाई लामा 29 दिसंबर से 31 दिसंबर तक हर दिन एक खास समय पर ‘काल चक्र’ मैदान में अपना प्रवचन देने वाले हैं।
धार्मिक कार्यक्रम में लगभग 30,000 से 40,000 विदेशी पर्यटकों के शामिल होने की उम्मीद है। 29 दिसंबर से शुरू हुई ‘काल चक्र पूजा’ करीब एक महीने में खत्म होगी। दलाई लामा 29 दिसंबर से 31 दिसंबर तक हर दिन एक खास समय पर ‘काल चक्र’ मैदान में अपना प्रवचन देने वाले हैं।