Buxar Assembly Election Result 2025: बक्सर विधानसभा सीट पर बीजेपी के आनंद मिश्र ने एकतरफा जीत हांलिल की है। वहीं दूसरे नंबर पर कांग्रेस के संजय कुमार तिवारी रहे।

बता दें कि कांग्रेस के संजय कुमार तिवारी यहां से वर्तमान विधायक हैं। इस बार बक्सर विधानसभा सीट से 15 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाई। कांग्रेस ने संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी को लगातार तीसरी बार इस सीट से मैदान में उतारा है। वह लगातार दो बार इस सीट से जीत चुके हैं। उनके सामने एनडीए समर्थित उम्मीदवार के रूप में भाजपा की ओर से पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्र को टिकट दिया गया है। वहीं, जन सुराज पार्टी से तथागत हर्षवर्धन चुनाव लड़ रहे हैं।

पार्टी कैंडीडेट वोट
बीजेपी आनंद मिश्र84901 (विजेता)
कांग्रेस संजय कुमार तिवारी56548
बहुजन समाज पार्टीअभिमन्यु मौर्य29118

बक्सर विधानसभा चुनाव 2020 परिणाम

2020 के विधानसभा मे कांग्रेस के संजय कुमार तिवारी ने 3,892 वोटों के अंतर से इस सीट पर जीत हासिल की थी। उन्हें 36.38 % वोट शेयर के साथ 59,417 वोट मिले थे। संजय ने BJP के परशुराम चौबे को हराया था जिन्हें 55,525 वोट (33.99 %) मिले थे। तीसरे स्थानपर रहे आरएलएसपी के निर्मल कुमार को 30,489 (18.67%) वोट मिले थे।

पढ़ें- यहां मुस्लिम वोटों का विभाजन करता है बीजेपी की राह आसान

बक्सर विधानसभा चुनाव 2015 के परिणाम

2015 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के संजय कुमार तिवारी ने इस सीट से जीत हासिल की थी। 2015 के विधानसभा चुनाव में संजय तिवारी को 41.43 % वोट शेयर के साथ 66,527 वोट मिले थे। दूसरे स्थान पर रहे BJP उम्मीदवार प्रदीप दुबे को 56,346 वोट (35.09 %) मिले थे। संजय ने प्रदीप को 10,181 वोटों के अंतर से हराया था।

बक्सर का राजनीतिक समीकरण

बक्सर विधानसभा सीट बक्सर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। इसमें बक्सर सदर और चौसा प्रखंड शामिल हैं। बक्सर विधानसभा क्षेत्र की स्थापना 1951 में हुई थी और इस सीट पर अब तक 17 चुनाव हुए हैं। कांग्रेस ने इस सीट पर 10 बार जीत का स्वाद चखा है जबकि भाजपा ने इस सीट को तीन बार जीता।

पढ़ें- Bihar Election Result 2025 LIVEयहां देखिए चुनाव आयोग की वेबसाइट के आंकड़े