यहां पिनरायी में आज भाजपा के 25 वर्षीय एक कार्यकर्ता की धारदार हथियार से काट कर हत्या कर दी गयी। यह घटना जिले में माकपा के एक कार्यकर्ता की हत्या के दो दिन के बाद हुयी है। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान प्रेनिथ के रूप में की गयी है। उन्होंने बताया कि यह घटना पिनरायी में एक पेट्रोल पंप के नजदीक सुबह करीब 10.30 मिनट पर हुयी। पिनरायी मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन का गृह जिला है।
कन्नूर का भी कार्यभार संभाल रहे वायनाड के पुलिस अधीक्षक के कार्तिक ने बताया कि स्थिति का जायजा लेने के लिए वह घटनास्थल पर जा रहे हैं। हाल के दिनों में कन्नूर में राजनीतिक कार्यकर्ताओं पर कई हमले देखने को मिला है। जिले के पथिरियाड में दो दिन पहले छह सदस्यीय गिरोह ने माकपा के एक कार्यकर्ता और ताड़ी के दुकान में काम करने वाले मोहनन :40: की हत्या कर दी थी। माकपा ने हमले के लिए आरएसएस पर अंगुली उठायी थी।
25 साल के बीजेपी के युवा कार्यकर्ता की धारदार हथियार से हत्या
यहां पिनरायी में आज भाजपा के 25 वर्षीय एक कार्यकर्ता की धारदार हथियार से काट कर हत्या कर दी गयी। यह घटना जिले में माकपा के एक कार्यकर्ता की हत्या के दो दिन के बाद हुयी है।
Written by एजंसी
कन्नूर (केरल)

Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा केरल समाचार (Keralaelections2016 News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
First published on: 12-10-2016 at 13:49 IST