मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले से भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक राकेश गिरी का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भाजपा विधायक प्रभारी मंत्री के सामने एक शख्स पर राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम पर वसूली करने का आरोप लगा रहे हैं।
सोशल मीडिया में वायरल हो रहा यह वीडियो 28 मई का बताया जा रहा है। इस दिन जिला योजना समिति की एक बैठक हुई थी। हालांकि क्लिप की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मीटिंग के दौरान राकेश ज़ोर-ज़ोर से चिल्ला रहे हैं। इस दौरान वहां पर राज्य मंत्री और जिला प्रभारी सुरेश धाकड़ भी मौजूद थे। धाकड़ सिंधिया के बेहद करीबी माने जाते हैं। राकेश ने स्थानीय सांसद से भी इसके खिलाफ आवाज़ उठाने की बात कही। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में किसी को भी चुप नहीं रहना चाहिए।
ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम से वसूली होती है।
—राकेश गिरी, बीजेपी विधायकसिंधिया जी,
ये सम्मान कुछ ज़्यादा नहीं हो गया..? pic.twitter.com/3xHOdmMyLS— MP Congress (@INCMP) June 4, 2021
भाजपा विधायक के कहा “विकास यादव नाम का एक शख्स सिंधिया के नाम पर चंदा वसूली कर रहा है। उसने महिला बाल विकास स भी सिंधिया के नाम पर पैसे वसूले हैं और वह ब्राह्मणों के ऊपर अत्याचार भी कर रहा है।”
राकेश गिरी ने कहा कि वे भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज़ उठाते रहेंगे। किसी भी स्थिति में वे भ्रष्टाचार नहीं सहेंगे। चाहे इसके लिए उन्हें इस्तीफा देना पड़े या पार्टी उन्हें खुद हटा दे। वे इसके लिए जेल जाने को भी तैयार हैं।
इस वीडियो को मध्यप्रदेश कांग्रेस ने शेयर किया है। कांग्रेस ने लिखा “ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम से वसूली होती है।- राकेश गिरी, बीजेपी विधायक, सिंधिया जी, ये सम्मान कुछ ज़्यादा नहीं हो गया..?” इसपर यूजर्स भी अपनी प्रतिकृया दे रहे हैं।
अरुण नाम के एक यूजर ने लिखा “अब भाजपा के टीकमगढ़ विधायक राकेश गिरी ने आरोप लगाया कि सिंधिया के नाम से वसूली होती है, वसूली के मामले में नई बात क्या है कुछ समय पूर्व उनके PA का भांडेर एवं अशोकनगर के टिकट को लेकर लाखो रुपये लेने ऑडियो वायरल हो चुका है।” एक यूजर ने लह “महाराज को अच्छा सम्मान मिल रहा है भाजपा में, राजनीति में दलबदलुओं के साथ ऐसा ही होता है।”