बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को अपना मंत्रिमंडल विस्तार किया। राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने शनिवार को 26 विधायकों को मंत्री पद और गोपानीयता की शपथ दिलाई। नीतीश मंत्रिमंडल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कोटे से 11, जनता दल (यूनाइटेड) से 14 और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) से एक विधायक को जगह दी गई है। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मंगल पांडेय को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जाना था, परंतु उनके पटना में नहीं रहने के कारण वे शपथ नहीं ले सके। बिहार राजभवन में आयोजित एक सादे समारोह में सभी मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। जद (यू) कोटे से बने 14 मंत्रियों में दो नए चेहरे हैं, शेष पुराने मंत्रियों को ही मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। शपथ ग्रहण समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी सहित राजग के कई नेता उपस्थित रहे। नीतीश मंत्रिमंडल में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) और हिंदुतानी अवाम मोर्चा (हम) के नेताओं को जगह नहीं दी गई है।
उल्लेखनीय है कि महागठबंधन में विवाद के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर महागठबंधन तोड़ने की घोषणा कर दी थी। इसके अगले दिन नीतीश ने भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के समर्थन से छठी बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शुक्रवार को बिहार में राजग की नई सरकार ने विधानसभा में बहुमत हासिल किया था।
यहां पढ़ें Nitish Kumar Cabinet Expansion Updates:
6.17 PM: पशुपति कुमार पारस ने ली मंत्री पद की शपथ। लोजपा कोटे से बने हैं मंत्री। रामविलास पासवान के भाई हैं, लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं। अलौली से विधानसभा चुनाव हार चुके हैं।
6.14 PM: ब्रज किशोर बिंद ने ली मंत्री पद की शपथ। बीजेपी कोटे से पहली बार बने हैं मंत्री। चैनपुर से हैं विधायक। अतिपिछड़ा समुदाय से आते हैं।
6.12 PM: रमेश ऋषिदेव ने ली मंत्री पद की शपथ। जदयू कोटे से पहली बार बने हैं मंत्री। मधेपुरा के सिंहेश्वर से हैं विधायक। दलित समुदाय से आते हैं।
6.09 PM: दिनेश चंद्र यादव ने ली मंत्री पद की शपथ। जदयू कोटे से पहली बार बने हैं मंत्री। सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर से हैं विधायक। यादव जाति से आते हैं। दसवीं पास हैं। सहरसा से सांसद भी रह चुके हैं।
JD(U)'s Kapil Dev Kamat & Dinesh Chandra Yadav and BJP's Ramesh Rishidev take oath as ministers in #Bihar government. #NitishKumar pic.twitter.com/jy14zS5jkI
— ANI (@ANI) July 29, 2017
6.06 PM: कपिलदेव कामत ने ली मंत्री पद की शपथ। जदयू कोटे से बने हैं मंत्री। नीतीश सरकार में पहले भी मंत्री रह चुके हैं। मधुबनी जिले के बाबूबरही से हैं विधायक। अति पिछड़ी जाति के तांती जाति से आते हैं।
6.04 PM: कृष्ण कुमार ऋषि ने ली मंत्री पद की शपथ। बीजेपी कोटे से बने हैं मंत्री। पूर्णिया के बनमनखी से हैं विधायक। 2005 से लगातार विधायक हैं। दलित समुदाय से आते हैं।
BJP's Vinod Kumar Singh & Krishna Kumar Rishi and JD(U)'s Madan Sahni take oath as ministers in #Bihar government. #NitishKumar pic.twitter.com/KtNDQ6VgzL
— ANI (@ANI) July 29, 2017
6.01 PM: मदन साहनी ने ली मंत्री पद की शपथ। जदयू कोटे से बने हैं मंत्री। नीतीश सरकार में पहले भी मंत्री रह चुके हैं। दरभंगा के गौरा बरम से हैं विधायक। अतिपिछड़ी जाति के मल्लाह जाति से आते हैं।
5.58 PM: विनोद कुमार सिंह ने ली मंत्री पद की शपथ। भाजपा कोटे से बने हैं मंत्री। कटिहार के प्राणपुर सीट से हैं विधायक।
5.56 PM: फिरोज अहमद उर्फ खुर्शीद ने ली मंत्री पद की शपथ। जदयू कोटे से बने हैं मंत्री। नीतीश सरकार में पहले भी मंत्री रह चुके हैं। पश्चिमी चंपारण के सिकटा से हैं विधायक। नीतीश सरकार के इकलौते मुस्लिम चेहरा बने हैं।
JD(U)'s Santosh Kumar Nirala & Khurshid alias Firoz Ahmad and BJP's Rana Randhir Singh take oath as ministers in #Bihar government pic.twitter.com/L7MOjAgJmW
— ANI (@ANI) July 29, 2017
5.54 PM: राणा रणधीर सिंह ने ली मंत्री पद की शपथ। बीजेपी कोटे से बने हैं मंत्री। पूर्व सांसद सीताराम सिंह के बेटे हैं। पूर्वी चंपारण के मधुबन से हैं विधायक। राजपूत जाति से आते हैं।
5.52 PM: संतोष कुमार निराला ने ली मंत्री पद की शपथ। जदयू कोटे से बने हैं मंत्री। बक्सर के राजपुर से हैं विधायक। पहले एसी-एसटी कल्याण मंत्री रह चुके हैं। दलित समुदाय से आते हैं।
5.48 PM: विजय कुमार सिन्हा ने ली मंत्री पद की शपथ। बीजेपी कोटे से बने हैं मंत्री। पहली बार मंत्री बने हैं। लखीसराय से हैं विधायक। भूमिहार जाति से आते हैं।
5.46 PM: मंजू वर्मा ने ली मंत्री पद की शपथ। जदयू कोटे से बनी हैं मंत्री। नीतीश सरकार में पहले भी मंत्री रह चुकी हैं। बेगूसराय के चेरिया बरियारपुर से हैं विधायक। पिछड़ी जाति के कोइरी जाति से आती हैं।
BJP's Suresh Kumar Sharma & Vijay Kumar Sinha and JD(U)'s Kumari Manju Verma take oath as ministers in #Bihar government. pic.twitter.com/pYm2GQZoTV
— ANI (@ANI) July 29, 2017
5.43 PM: मुजफ्फरपुर के विधायक सुरेश कुमार शर्मा, भूमिहार जाति के बीजेपी नेता को मंत्री बनाया गया है। वे 2010 में पहली बार विधायक बने और बीजेपी व्यावसायिक मंच के अध्यक्ष रहे।
5.40 PM: शैलेश कुमार ने ली मंत्री पद की शपथ। जदयू कोटे से बने हैं मंत्री। नीतीश सरकार में पहले भी मंत्री रह चुके हैं। मुंगेर जिले के जमालपुर से हैं विधायक। पिछड़ी जाति के धानुक जाति से आते हैं।
5.38 PM: बिनोद नारायण झा ने ली मंत्री पद की शपथ। बीजेपी कोटे से बने हैं मंत्री। बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं। सवर्ण समुदाय (मैथिल ब्राह्मण जाति) और मधुबनी से आते हैं।
5.36 PM: महेश्वर प्रसाद हजारी ने ली मंत्री पद की शपथ। जदयू कोटे से बने हैं मंत्री। नीतीश सरकार में पहले भी मंत्री रह चुके हैं। समस्तीपुर के कल्याणपुर (सुरक्षित) से हैं विधायक। दलित समुदाय के पासवान जाति से आते हैं।
5.33 PM: कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा ने ली मंत्री पद की शपथ। जदयू कोटे से बने हैं मंत्री। नीतीश सरकार में पहले भी मंत्री रह चुके हैं। जहानाबाद के घोसी से हैं विधायक। कोइरी जाति से आते हैं।
5.30 PM: प्रमोद कुमार ने ली मंत्री पद की शपथ। बीजेपी कोटे से बने हैं मंत्री। मोतिहारी से हैं विधायक। पिछड़ी जाति से ताल्लुक रखते हैं।
5.27 PM: जय कुमार सिंह ने ली मंत्री पद की शपथ। जदयू कोटे से बने हैं मंत्री। नीतीश सरकार में पहले भी मंत्री रह चुके हैं। दिनारा से हैं विधायक। राजपूत जाति से आते हैं।
5.25 PM: रामनारायण मंडल ने ली मंत्री पद की शपथ। बीजेपी कोटे से बने हैं मंत्री। बांका से चौथी बार बने हैं विधायक।
5.22 PM: श्रवण कुमार ने ली मंत्री पद की शपथ। जदयू कोटे से बने हैं मंत्री। नीतीश सरकार में पहले भी मंत्री रह चुके हैं। नीतीश के स्वजातीय (कुर्मी) हैं। नालंदा से विधायक हैं।
5.20 PM: नंद किशोर यादव ने ली मंत्री पद की शपथ। बीजेपी कोटे से बने हैं मंत्री। इससे पहले भी नीतीश सरकार में मंत्री रह चुके हैं। पटना साहिब से हैं विधायक। बीजेपी में यादवों के बड़े नेता हैं।
5.18 PM: राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने ली मंत्री पद की शपथ। जदयू कोटे से बने हैं मंत्री। नीतीश सरकार में पहले भी मंत्री रह चुके हैं। नीतीश कुमार के करीबी माने जाते हैं। भूमिहार जाति से आते हैं।
5.16 PM: प्रेम कुमार ने ली मंत्री पद की शपथ। बीजेपी कोटे से बने हैं मंत्री। इससे पहले विधानसभा में विपक्ष के नेता थे। नीतीश सरकार में पहले भी मंत्री रह चुके हैं। गया शहर से हैं विधायक। कहार जाति से हैं।
5.13 PM: विजेन्द्र प्रसाद यादव ने ली मंत्री पद की शपथ। जदयू कोटे से बने हैं मंत्री। नीतीश सरकार में लगातार रहे हैं मंत्री। सुपौल से हैं विधायक।
5.13 PM: बिहार के मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह ले रहे हैं सभी संभावित मंत्रियों का नाम।
5.10 PM: राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी पहुंचे शपथ ग्रहण समारोह में। समारोह की विधिवत शुरुआत।
5.00 PM: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लोजपा अध्यक्ष रामविलास पासवान पहुंचे राजभवन। सभी संभावित मंत्रियों का राजभवन पहुंचने का सिलसिला जारी।
Patna: Bihar CM Nitish Kumar and Union Minister Ram Vilas Paswan at oath-taking ceremony of Bihar Cabinet ministers at Raj Bhawan pic.twitter.com/zsVdM2FSTM
— ANI (@ANI) July 29, 2017