बिहार में बीजेपी के नेता लगातार सीएम नीतीश कुमार को बदलने की आवाज बुलंद कर रहे हैं। लेकिन लगता नहीं है कि मुख्यमंत्री पर इसका कोई असर भी पड़ता दिख रहे है। वो बेलाग हैं और अपने तरीके से कामकाज को चला रहे हैं। नए घटनाक्रम में नीतीश कुमार ने अपने पुराने बंगले को छोड़ने का फैसला किया है। अब वो नए घर में शिफ्ट होने जा रहे हैं।
एक रिपोर्ट के अनुसार नीतीश कुमार का नया पता 7 सर्कुलर रोड होने वाला है। इसकी वजह यह बताई जा रही है कि सीएम आवास 1 अण्णे मार्ग में मरम्मत का काम होने वाला है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री 7 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले में शिफ्ट करेंगे। यह बंगला, मुख्यमंत्री आवास के बगल में ही है। नीतीश कुमार पहले भी यहां रह चुके हैं। आवास बदलने की तैयारी पहले से शुरू हो गई थी। तकरीबन चार महीने पहले से ही सीएम के सुरक्षाकर्मी है वह यहां पहरा देने लगे थे।
नीतीश कुमार को मंझा हुआ राजनेता माना जाता है। राम मनोहर लोहिया, जयप्रकाश नारायण और वीपी सिंह जैसे राजनैतिक दिग्गजों की देख-रेख में वो पनपे। वो सबसे पहले 1985 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में बिहार विधानसभा में पहुंचे। लेकिन उसके बाद लगातार निखरते गए। 1989 में वो पहली बार संसद सदस्य बने। लोकसभा में अपने पहले कार्यकाल के दौरान नीतीश केन्द्रीय राज्य मंत्री बनाए गए।
वो पहली बार 2000 में मुख्यमंत्री बने। लेकिन बहुमत न होने के कारण केवल 7 दिनों में ही उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। उसके बाद उन्होंने 2005 में लालू यादव के पंद्रह वर्ष से चले आ रहे एकाधिकार को समाप्त कर मुख्यमंत्री बने थे। फिलहाल वो बीजेपी के सहयोग से बिहार सरकार चला रहे हैं। चर्चा ये है कि नीतीश राज्यसभा सांसद बन सकते हैं। इसी वजह से पटना में अस्थाई ठिकाने के तौर पर आज सर्कुलर रोड को तैयार किया जा रहा है। मोदी सरकार उन्हें उपराष्ट्रपति बनाने के मूड में है पर वो कई मंचों से कह चुके हैं उनका ऐसा कोई इरादा नहीं है।