Munger Lok Sabha Chunav Result 2024: बिहार की मुंगेर लोकसभा सीट से बीजेपी की सहयोगी जेडीयू पार्टी के राजीव रंजन सिंह उर्फ लल्लन सिंह ने अपना परचम लहराया है। लल्लन सिंह को कुल 5,50,146 वोट मिले हैं। वहीं, उनके समाने इस सीट से इंडिया गठबंधन का हिस्सा राजद की तरफ से कुमारी अनिता चुनावी मैदान में उतरी थीं जिन्हें 4,69,276 वोटों के साथ हार का सामना करना पड़ा है।

2024 लोकसभा चुनाव में मुंगेर का परिणाम (Munger Lok Sabha Elections Result)

पार्टीप्रत्याशीवोट
जेडीयूराजीव रंजन सिंह5,50,146
आरजेडीकुमारी अनिता4,69,276
निर्दलीयशंकर प्रसाद बिंद21,023
Munger Lok Sabha Elections Result 2024

पहले चुनाव में किसकी हुई जीत?

साल 1952 से 1962 तक हुए लोकसभा चुनाव में मुंगेर सीट कांग्रेस के खाते में जाते रही। मुंगेर के इस सीट से ही संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के सिंबल पर मधु लिमए 1964 और 1967 में लोकसभा पहुंचे थे। इस लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व आजतक बीजेपी के हाथो में नहीं आया है। यही वजह है की मुंगेर लोकसभा क्षेत्र एनडीए गठबंधन में जेडीयू के हिस्से आता है।

2014 लोकसभा चुनाव में मुंगेर का परिणाम (Munger Lok Sabha Elections Result)

साल 2014 में हुए लोकसभा के आम चुनाव में एलजेपी के टिकट पर वीना देवी चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंची थी। वीना देवी बाहुबली नेता सूरजभान सिंह की पत्नी हैं। वहीं जेडीयू के तरफ से लल्लन सिंह चुनावी मैदान में थे। 2014 के लोकसभा चुनाव में लल्लन सिंह 2,43,827 वोट पाकर दूसरे स्थान पर थे। जबकि वीना देवी को 3,52,911 वोट मिले थे।

पार्टीप्रत्याशीवोट
एलजेपीवीना देवी3, 52, 911
जेडीयूलल्लन सिंह2, 43, 827
2014 लोकसभा चुनाव के नतीजे

2019 लोकसभा चुनाव में मुंगेर का परिणाम ( Munger Lok Sabha Elections Result)

साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में जेडीयू एनडीए गठबंधन का हिस्सा थी। इस सीट से जेडीयू के टिकट पर लल्लन सिंह ने कांग्रेस की प्रत्यासी नीलम देवी को हराया। नीलम देवी बाहुबली नेता अनंत सिंह की पत्नी हैं। जहां 2019 के लोकसभा चुनाव में लल्लन सिंह को 5,28,762 वोट मिले थे तो वहीं कांग्रेस के नीलम देवी को 3,60,825 वोट प्राप्त हुए थे।

पार्टीप्रत्याशीवोट
जेडीयूलल्लन सिंह5,28,762
कांग्रेसनीलम देवी3,60,825
2019 लोकसभा चुनाव के नतीजे

मुंगेर से इस बार चुनाव लड़ने वाली कुमारी अनिता कुख्यात अशोक महतो की पत्नी हैं। कुछ महीने पहले ही अशोक महतो जेल से छूटने के बाद अनिता देवी से शादी रचाया था। अशोक महतो शादी रचाने के बाद अपनी पत्नी को आरजेडी से टिकट दिलवाने में कामयाब रहा।