Prashant Kishor: जनसुराज पार्टी के चीफ प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव पर विकास के मॉडल पर बातचीत करने को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि अगर तेजस्वी यादव जाति, रंगदारी, शराब माफिया, क्राइम पर बोलते हैं तो टिप्पणी की जा सकती है। लेकिन अगर तेजस्वी यादव विकास मॉडल पर चर्चा करते हैं, तो यह काफी हास्यास्पद है।

प्रशांत किशोर ने कहा कि वे पिछले 15 सालों से सत्ता में हैं, उन्हें नहीं पता कि जीडीपी और जीडीपी ग्रोथ क्या है और वे बिहार के विकास की कहानी के बारे में बात कर रहे हैं। जहां तक ​​क्राइम का सवाल है, जब तेजस्वी यादव छह महीने पहले डिप्टी सीएम थे, तो बिहार उनके लिए स्विट्जरलैंड था और छह महीने बाद बिहार गटर बन गया है। अगर आज नीतीश कुमार महागठबंधन में शामिल हो जाते हैं, तो बिहार फिर से उनके लिए अच्छा लगने लगेगा।

तेजस्वी यादव ने क्या कहा था

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा था कि बिहार बेरोजगारी, गरीबी, महंगाई और भ्रष्टाचार में नंबर वन है। क्राइम में भी नंबर वन है। केंद्र और राज्य में सरकार होने के बाद भी कुछ सही नहीं हुआ है। भारतीय जनता पार्टी के लोग केवल सत्ता के लालची हैं और उन्हें जनता से कुछ भी लेना-देना नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को थका हुए सीएम भी बताया था।

Pappu yadav interview: ‘…तो आज राहुल गांधी होते प्रधानमंत्री’, पप्पू यादव ने बताया तेजस्वी की किस गलती के कारण हुआ गठबंधन को बड़ा नुकसान

बिहार की सभी सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर

जनसुराज के मुखिया प्रशांत किशोर ने कहा कि साल 2025 में जनसुराज 243 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी और कम से कम 40 सीट पर महिलाओं को आगे किया जाएगा। हमने ये भी कहा है कि 2030 में 70-80 महिलाओं को जन सुराज से नेत्री बनाया जाएगा। ये कोई महिला प्रकोष्ठ की बैठक नहीं थी ये महिलाओं को सही मायनों में नेत्री बनाने की कोशिश है। जब तक महिलाओं को आर्थिक आजादी नहीं मिलेगी तक उनकी बराबरी की भागीदारी संभव नहीं है।

2025 में जब जन सुराज की सरकार बनेगी तब एक के अंदर किसी को मजबूरी में 10-12 हजार की नौकरी के लिए बिहार छोड़ कर नहीं जाना पड़ेगा हमने इसका पूरा खाका तैयार कर लिया है। बता दें कि प्रशांत किशोर ने एक समय नीतीश कुमार के साथ काम किया था, लेकिन जनवरी में चुनाव रणनीतिकार ने बिहार के मुख्यमंत्री को पलटूमार कहा था और कहा था कि उनकी राजनीति में उलट-फेर होना एक हिस्सा बन गया है।