बिहार की पटना यूनिवर्सिटी के छात्र संघ चुनाव में पहली बार किसी लड़की ने अध्यक्ष पद का चुनाव जीता है। खास बात यह कि केंद्रीय पैनल के पांच सबसे महत्वपूर्ण पदों में से तीन पर लड़कियों ने जीत दर्ज की है। अध्यक्ष पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की मैथिली मृणालिनी ने जीत दर्ज की है। वहीं, महासचिव और कोषाध्यक्ष का पदों पर भी लड़कियों ने ही बाजी मारी है।

अध्यक्ष पद पर पहली बार महिला उम्मीदवार ने जीत दर्ज कर इतिहास रचा है। एबीवीपी की उम्मीदवार मैथिली मृणालिनी की अध्यक्ष पद पर 596 मतों से जीत हुई है। उन्हें कुल 3524 वोट मिले हैं। वहीं दूसरे नंबर पर एनएसयूआई के मनोरंजन राजा रहे जिन्हें 2928 वोट मिले।

PUSU Election: इन उम्मीदवारों को मिली जीत

महासचिव पद पर निर्दलीय सलोनी राज ने जीत हासिल की है। सलोनी राज को 4271 वोट मिले जबकि दूसरे स्थान पर रहे एबीवीपी के अंकित कुमार को 1899 वोट मिले। वहीं, कोषाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज करने वाली सौम्या श्रीवास्तव को 2707 वोट मिले जबकि दूसरे स्थान पर ओम जय यादव को 1806 मत मिले। इसी तरह संयुक्त सचिव पद पर एनएसयूआई समर्थित उम्मीदवार रोहन सिंह ने जन सुराज की अनु कुमारी को 182 मतों से हराया। रोहन कुमार को 2273 वोट मिले, वहीं अनु कुमारी को 2091 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर धीरज कुमार ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर जीत हासिल की।

पढ़ें- देशभर के मौसम का हाल

ABVP की महिला प्रत्याशी मैथिली मृणाली ने अध्यक्ष पद जीत कर इतिहास रच दिया है। आजतक पटना विश्वविद्यालय के इतिहास में कोई महिला अध्यक्ष पद पर जीत हासिल नहीं कर सकी थी। ऐसा छह दशकों में पहली बार हुआ है।

पटना यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ चुनाव में 45.20% मतदान हुआ

इससे पहले शनिवार को 45.20% मतदान के साथ चुनाव संपन्न हुए। कुल वोटों की संख्या 19059 थी जबकि 8625 वोट पड़े। इस छात्रसंघ चुनाव में पटना यूनिवर्सिटी के सभी कॉलेजों को मिलाकर कुल 19,059 छात्र मतदाता थे। पिछले छात्र संघ चुनाव के मुकाबले 10 फीसदी कम मतदान हुआ है। बात अगर कॉलेज के क्रम में वोटिंग की करें तो सबसे ज्यादा वोटिंग पटना साइंस कॉलेज में 63.30 फीसदी हुई। सबसे कम कॉलेज ऑफ आर्ट एंड क्राफ्ट में 17.69 फीसदी वोट पड़े। पढ़ें- देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लेटेस्ट अपडेट्स