बिहार की राजधानी पटना में शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन वर्मा ने नियोजित टीचर्स को लेकर कहा कि मेरे गांव के युवकों की जब नियोजित शिक्षक की नौकरी लग जाती है तब उन्हें दहेज़ ज्यादा मिलता है।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि मैं सैनिकों की वीरता, साहस और उनके त्याग को सादर नमन करता हूं। बता दें कि देश आज करगिल विजय की 20वीं सालगिरह मना रहा है।

बिहार की राजधानी पटना में पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने संसद में दिए गए सपा सांसद आजम खान के अभद्र बयान पर कहा कि महिलाओं पर इस तरह की टिप्पणी किसी भी नेता को नहीं करनी चाहिए। बता दें कि गुरुवार को आजम ने महिला सभापति के लिए विवादित टिप्पणी की थी।

Kargil Vijay Diwas 2019: कारगिल दिवस की 20वीं सालगिरह को दर्शाने के लिए बिहार रेजिमेंट के अदम्य साहस, बलिदान और वीरता का प्रतीक कारगिल द्वार अब नये रूप में दिखने लगा है। बिहार रेजिमेंट क्षेत्र में बने कारगिल द्वार को विशेष रूप से सजाया गया है। ऑपरेशन विजय की याद में बने इस नए कारगिल द्वार को देखने वालों का तांता लगा हुआ है। वहीं दूसरी ओर बिहार में बाढ़ कुछ कम हुआ है। लेकिन अभी कई जिलों में हालात खराब हैं।

 

Live Blog

Highlights

    17:51 (IST)26 Jul 2019
    कपड़ा व्यापारी को अपराधियों ने मारी गोली 

    बिहार के छपरा में कपड़ा व्यवसायी को अपराधियों  ने लूटने के बाद गोली मार दी और उससे 10 लाख रूपये लूट कर फरार हो गये।

    16:50 (IST)26 Jul 2019
    पूर्णिया में ट्रक और ट्रैक्टर में हुई टक्कर

    बिहार के पूर्णिया में ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। इस टक्कर में तीन मजदूरों की मौत हो गई जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

    16:26 (IST)26 Jul 2019
    बिहार के शिक्षा मंत्री बोले- नौकरी लगने पर मिलता है ज्यादा दहेज

    बिहार की राजधानी पटना में शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन वर्मा ने नियोजित टीचर्स को लेकर कहा कि मेरे गांव के युवकों की जब नियोजित शिक्षक की नौकरी लग जाती है तब उन्हें दहेज़ ज्यादा मिलता है।

    13:39 (IST)26 Jul 2019
    बिहार:औरंगाबाद में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर

    बिहार के औरंगाबाद में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में पुलिस ने 3 नक्सलियों को मार गिराया है। मुठभेड़ वाली जगह से पुलिस को 7 हथियार भी बरामद हुए है।

    13:09 (IST)26 Jul 2019
    सीएम नीतीश ने दी करगिल में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि, कहा- वीरों को नमन

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने करगिल विजय दिवस के अवसर पर देश के वीर जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि मैं सैनिकों की वीरता, साहस और उनके त्याग को सादर नमन करता हूं। 

    12:52 (IST)26 Jul 2019
    बाढ़ पीड़ितों को बिहार सरकार देगी मुआवजा

    बिहार की राजधानी पटना में नीतीश कुमार ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों के खातों में 6 हजार रूपए दिए जाएंगे।

    12:20 (IST)26 Jul 2019
    पटना: कांग्रेस ने पटना के चौराहों लगाए पोस्टर

    राजधानी पटना में कांग्रेस ने जगह-जगह चौराहों पर पोस्टर लगाए है। इसमें गृहमंत्री अमित शाह को दुःशासन दिखाया गया है।

    11:41 (IST)26 Jul 2019
    आजम खान के बयान पर बोली राबड़ी

    राजधानी पटना में पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने संसद में दिए आजम खान के अभद्र बयान पर कहा कि महिलाओं पर इस तरह की टिप्पणी किसी भी नेता को नहीं करनी चाहिए>

    08:20 (IST)26 Jul 2019
    बिहार के रेजिमेंट क्षेत्र के कारगिल द्वार को खोला गया

    कारगिल  की याद में बिहार रेजिमेंट क्षेत्र में बने कारगिल द्वार को विशेष रूप से सजाया गया है। बता दें कि ऑपरेशन विजय की याद में बने इस नए कारगिल द्वार को देखने वालों का तांता लगा हुआ है।