बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने विधायकों को पटना के वीआईपी इलाके में जमीन देने का कथित तौर पर फैसला किया है। इस जमीन पर विधायक बंगला बना सकेंगे। इसके लिए एक सोसायटी का गठन किया गया है। हालांकि सोसायटी के अध्यक्ष और बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार ने इस बारे में कुछ भी खुल के कहने से मना कर दिया है।

नेशनल मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) बिल लोकसभा में पारित हो चुका है। इसके बाद से डॉक्टरों का विरोध भी लगातार जारी है। पटना एम्स के सभी डॉक्टर गुरुवार की शाम 5 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं, जिसके चलते चिकित्सा व्यवस्था ठप हो गई है। उनका कहना है कि बिल वापस लेने तक हड़ताल खत्म नहीं करेंगे।

National Hindi News, 02 August 2019 LIVE Updates: देश-दुनिया की हर खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में गुरुवार को हुई 7 वीं कक्षा के छात्र की हत्या के बाद अहियापुर गांव के लोग भड़क उठे। गांव वालों ने स्कूल में जमकर तोड़फोड़ और मारपीट की। जिसके बाद इलाके में तनाव व्याप्त हो गया। बता दें कि  7 वीं कक्षा के छात्र सूरज कुमार की कल अहियापुर में स्कूल परिसर में चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसमें कथित रूप से एक आरोपी था जिसने एक दिन पहले अपनी मां का पर्स चुरा लिया था। स्थानीय लोगों ने सरकारी स्कूल के सामने विरोध प्रदर्शन किया।

Live Blog

Highlights

    15:16 (IST)02 Aug 2019
    सभी विधायकों को पटना में बंगला बनवाने के लिए मिलेगी जमीन..?

    सीएम नीतीश कुमार ने विधायकों को पटना के वीआईपी इलाके में जमीन देने का कथित तौर पर फैसला किया है। इस जमीन पर विधायक बंगला बना सकेंगे।

    13:49 (IST)02 Aug 2019
    पटना में डाक्टरों की हड़ताल

    एनएमसी बिल लोकसभा में पारित हो चुका है। इसके बाद से डॉक्टरों का विरोध भी लगातार जारी है। पटना एम्स के सभी डॉक्टर गुरुवार की शाम 5 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।

    12:10 (IST)02 Aug 2019
    भोजपुरी सिंगर का आरोप

    भोजपुरी सिंगर अंतरा सिंह ने पटना के एक स्टूडियो पर आरोप लगाया है कि उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।

    11:04 (IST)02 Aug 2019
    अररिया में गर्भवती पत्नी की हत्या

    गर्भवती पत्नी की हत्या के मामले में फरार आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि महिला की हत्या घरेलू विवाद की गई है। रानीगंज के पचिरा गांव की घटना है।

    11:02 (IST)02 Aug 2019
    हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया

    मुजफ्फरपुर में छात्र की हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल की गई चाकू भी बरामद हुई है।

    10:39 (IST)02 Aug 2019
    छपरा में मिला व्यक्ति का शव

    बिहार के छपरा में एक स्कूल की छत पर मिला एक व्यक्ति का शव पुलिस की जांच जारी।

    10:06 (IST)02 Aug 2019
    बिहार के इन दो नेताओं को मिलेगी यहां की कमान

    दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष बन सकते हैं शत्रुघ्न सिन्हा जबकि कीर्ति आजाद को झारखंड की जिम्मेदारी देने की चर्चा हो रही है।

    09:41 (IST)02 Aug 2019
    छपरा में अवैध शराब बरामद

    दलान से एक बोरी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद होने की खबर सामने आई है। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

    09:39 (IST)02 Aug 2019
    सासाराम के चंबल एक्सप्रेस से सीआरपीएफ जवान का राइफल लेकर गायब

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुगलसराय से सासाराम के बीच सीआरपीएफ जवान का राइफल लेकर गायब हुआ है। वह मध्य प्रदेश के शिवपुरी से गया होते हुए चतरा जा रहा था। फिलहाल उसके खिलाफ केस दर्ज हो गया है।

    09:38 (IST)02 Aug 2019
    तेजस्वी ने 1000 शब्दों में में लिखा फेसबुक पोस्ट

    आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने फेसबुक पर डबल इंजन की सरकार पर टिप्पणी करते हुए बीजेपी पर हमला बोला है।