पटना सिविल कोर्ट ने मुख्य सचिव दीपक कुमार के कार्यालय को कुर्की का आदेश जारी किया है। बता दें कि उन पर भूमि सहकारी बैंक का 664 करोड़ रुपए का बकाया था। उन पर इसी बकाए के एवज में सिविल कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। उनके कार्यालय की कुर्की का आदेश इस बकाए के लिए ही दिया है।
बिहार के छपरा से मॉब लिंचिंग का एक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पशु चोरी के शक में भीड़ ने 3 लोगों को पीट-पीटकर मार डाला। जानकारी के मुताबिक, तीनों पीड़ित शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे घूम रहे थे। उस दौरान लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और जमकर पीटा। इनमें एक शख्स अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखता है। वहीं, बाकी दोनों नट समुदाय से हैं।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में हत्या के मामले बढ़ने की बात मान ली है। यह बात उन्होंने गुरुवार (18 जुलाई) को विधानसभा में गृह विभाग के बजट के दौरान कही। सीएम नीतीश ने कहा कि प्रदेश में आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए वह निरंतर प्रयास करते रहते हैं। उन्होंने बताया कि बिहार में हत्या को छोड़कर अपराध से जुड़े बाकी मामले कम हुए हैं। वर्ष 2018 से 2019 की तुलना करें तो चोरी, डकैती, दुष्कर्म, सांप्रदायिक विवाद जैसी घटनाओं में कमी आई है। फिरौती जैसी घटनाएं रुक गई हैं। हालांकि, हत्या के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।
Highlights
बिहार के 97 प्रखंडों के 921 पंचायतों में बाढ़ का असर पड़ा है। इसमें 13 लाख 20 परिवार बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। सरकार के तरफ से बाढ़ प्रभावित परिवारों 6000 राशि की सहायता मिलेंगी। इस सहायता के पहले चरण में 3 लाख 2 हजार परिवारों को लाभ हुआ है। सरकार द्वारा शेष प्रभावित परिवारों के लिए राशि जल्द ट्रांस्फर करने की बात कही गई है।
मुख्य सचिव दीपक कुमार के कार्यालय की कुर्की का आदेश जारी किया है। बता दें कि उन पर भूमि सहकारी बैंक का 664 करोड़ रुपए का बकाया था। उन पर इसी बकाए के एवज में सिविल कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। पटना सिविल कोर्ट ने उनके कार्यालय की कुर्की का आदेश इसी बकाय के लिए ही दिया है।
सीतामढ़ी में बाढ़ से मौत की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। बताया जा रहा है कि अबतक 17 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 4 लोगों के लापता होने की भी खबर है।
वैशाली में ग्राहक सेवा केंद्र लूटने आए अपराधियों की पिटाई हुई। बता दें कि एक अपराधी को ग्रामीणों ने पकड़ा लिया और उसे जमकर पिटा। घायल अपराधी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस, मामले की छानबीन कर रही है। घटना महुआ थाना क्षेत्र के सुंदरपुर पताढ़ के पास की है।
तारडीह प्रखंड में राहत सामग्री पहुंची तो लोगों की भीड़ जमी। लेकिन राहत के लिए भीड़ देख कर महथौर पंचायत के मुखिया एक युवक पर ही भड़क गए। उन्होंने एक पीड़ित की पिटाई तक कर दी। इससे नाराज बाढ़ पीड़ितों ने सीओ से मुखिया की शिकायत की है।
पटना में JDU के नेता दिलीप चौधरी ने गिरिराज राज सिंह पर तंज कसा है। गिरिराज राज सिंह के ट्वीट को लेकर कहा, ‘गिरिराज राज सिंह अपनी पीड़ा व्यक्त कर रहे हैं, उन्हें कुछ दिक्कत हो तो पीएम या शाह से मिले।’
नालंदा के बिहराशरीफ के खैराबाद मोहल्ला में पिता की हत्या करने आए बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को उसके पास से देसी कट्टा और जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं।
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया इन दिनों ज्यादा ही सक्रिय है। उसके दुष्परिणाम भी सामने आ रहे हैं। बता दें कि विपक्ष विधानमंडल के मॉनसून सत्र में बिहार में गिरती विधि-व्यवस्था पर नीतीश सरकार पर जमकर बरस रहा है। सरकार में शामिल बीजेपी नेता रामेश्वर प्रसाद ने भी बिहार में बढ़ते क्राइम को लेकर कुछ दिन पहले सवाल दागा था।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में हत्या के मामले बढ़ने की बात मान ली है। यह बात उन्होंने गुरुवार (18 जुलाई) को विधानसभा में गृह विभाग के बजट के दौरान कही। सीएम नीतीश ने कहा कि प्रदेश में आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए वह निरंतर प्रयास करते रहते हैं। उन्होंने बताया कि बिहार में हत्या को छोड़कर अपराध से जुड़े बाकी मामले कम हुए हैं। वर्ष 2018 से 2019 की तुलना करें तो चोरी, डकैती, दुष्कर्म, सांप्रदायिक विवाद जैसी घटनाओं में कमी आई है। फिरौती जैसी घटनाएं रुक गई हैं। हालांकि, हत्या के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में तेज रफ्तार ने एक बच्चे को रौंद दिया। यह हादसा कथैया थाना एरिया के ठिकहां बाजार में एसएच-86 पर हुआ। घटना की जानाकरी मिलने के बाद गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया।