बिहार के 12 जिलों में आई बाढ़ से अब तक 67 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 46 लाख 83 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। आपदा प्रबंधन विभाग से बुधवार को मिली जानकारी के मुताबिक, बिहार के 12 जिलों शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, दरभंगा, सहरसा, सुपौल, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया एवं कटिहार में अब तक 67 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 46 लाख 83 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित हुई है। बिहार में बाढ़ से हुई 67 मौतों में सीतामढ़ी में 17, अररिया में 12, मधुबनी में 11, शिवहर में 9, पूर्णिया में 7, दरभंगा में 5, किशनगंज में 4 और सुपौल में 2 लोगों ने जान गंवाई है।
प्रभावित जिलों में बनाए गए 137 राहत शिविर: जानकारी के मुताबिक, बाढ़ प्रभावित 12 जिलों में कुल 137 राहत शिविर चलाए जा रहे हैं, जहां 1,14,721 लोगों ने शरण ले रखी है। उनके भोजन की व्यवस्था के लिए 1,116 सामुदायिक रसोई चलाई जा रही हैं। राहत एवं बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की कुल 26 टीमें लगाई गई हैं और 125 मोटरबोटों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस बीच, बिहार विधान परिषद परिसर में बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए आरजेडी की वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राज्य में बाढ़ को ‘राष्ट्रीय आपदा’ घोषित करने का आग्रह किया।
बिहार विधानसभा में सीएम नीतीश कुमार ने चोरी की घटनाओं पर बयान दिए हैं। वे बोले, '60 प्रतिशत वाहन चोरी की घटनाओं में वृद्धि हुई है। सूबे में सामान्य अपहरण की घटनाओं में वृद्धि हुई है' 'जिलों में साइबर क्राइम, सोशल मीडिया यूनिट गठित।'
मोतिहारी के मेहसी रेलवे स्टेशन को लूटने पहुंचे अपराधियों ने इस दौरान विरोध करने पर स्टेशन मास्टर को निशाना बनाया। उसकी जमकर पिटाई की और लोहे के रॉड से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जानकारी के मुताबिक 10 से 12 की संख्या में आए अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। घटना बुधवार देर रात की है। मामले की जानकारी रेल पुलिस को मिली तो वो भी दंग रह गई।
बिहार के कई गांव बाढ़ के चपेट में हैं। यहां के 12 जिलों में आई बाढ़ से अब तक 67 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 46 लाख 83 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।
बेगूसराय में एक स्कूली छात्रा के साथ छेड़खानी का विरोध करना परिजनों को भारी पड़ गया। बता दें कि दबंगों ने लड़की के पिता और और परिवार वालो के साथ जमकर मारपीट की। इतना ही नहीं बदमाशों ने लड़की के पिता को कुल्हाड़ी से काट डाला। ये पूरी घटना छात्रा के स्कूल में घटी। घटना छौड़ाही ओपी के एक गांव की है।
पटना में फ़िल्म देखने के मामले पर परिषद में सवाल उठा। राजद के विधान पार्षद सुबोध राय ने बयान दिया। वे बोले, 'जनता त्रस्त, सरकार के मंत्री फिल्म देखने में मस्त'। उन्होंने सरकार को असंवेदनशील कहा हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा ने भी बयान देते हुए कहा, ‘सरकार बाढ़ को लेकर खास काम नहीं कर पाई, सरकार को बाढ़ को लेकर किया है झूठा दावा’।
सुपौल में पुलिस ने छात्रों पर लाठी चार्ज किया है। बता दें कि छात्र छात्रवृति के लिए विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इसके लिए छात्रों ने सड़क जाम कर रखा था। यह मामला सदर थाना के सदर बाजार का है।
उत्तर बिहार में बाढ़ पीड़ितों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लिए हुए हैं। जिला प्रशासन पीड़ितों को खाने-पीने की सामग्री मुहैय्या कराने की कोशिसों में जुटा है। प्रशासन ने ढाई किलो चुड़ा, एक किलो चना, 500 ग्राम चीनी के साथ पीड़ितों को क्लोरिन के 20 टेबलेट भी पैकेट में दे रहा है। एक टेबलेट क्लोरिन से करीब 20 लीटर पानी को शुद्ध किया जा सकता है। सीतामढ़ी के नेहरू भवन में राहत कर्मी पैकेटों को वितरण के लिए तैयार कर रहे हैं।
मुज़फ्फरपुर के शिवाईपट्टी थाना के शीतलपट्टी गांव में बागमती नदी में डूबने से 3 बच्चों की मौत हो गई थी। इनमें से अर्जुन नाम के 1 मासूम की तस्वीर सामने आई है। यह तस्वीर सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है।
लड़कियों को अच्छे परिवार में शादी कराने का झांसा देकर अन्य प्रदेशों में बेचे जाने का मामला सामने आया है। गांडेय के दो अलग-अलग गांवों की दो किशोरियों को संभ्रात परिवार में शादी कराने का झांसा दिया गया। बताया जा रहा है कि दो दिन पूर्व घर से दूसरे राज्य ले जाया गया। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
राज्य भर के नियोजित शिक्षक अपनी मांगों को लेकर पटना में गुरुवार ( 18 जुलाई) को विधानसभा का घेराव करेंगे। बता दें कि बिहार के सभी प्राइमरी, मीडिल स्कूलों में गुरुवार को पढ़ाई ठप्प रहेगी। राज्य के सभी शिक्षक वेतनमान मामले को लेकर सरकार से लगातार नाराज चल रहे हैं और पहले भी कई दफा आंदोलन कर चुके हैं।
बिहार में बाढ़ से मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। राज्य के 12 जिले बाढ़ का तांडव झेल रहे हैं। उत्तरी बिहार के 25 लाख से ज्यादा लोग इस विभिषिका की चपेट में हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबकि बुधवार (18 जुलाई) तक यह आपदा से 73 लोग मर चुकी है।
मधुबनी के खजौली अंचल मे 30 लाख रुपए के गबन का मामला सामने आया है। यह आरोप CO और प्रधान लिपिक पर लगा है। थाना में प्रधान पर प्राथमिकी केस दर्ज किया गया है। वहीं इस मामले में DM ने कार्रवाई का निर्देश दिए हैं।