बिहार के मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार से मरने वाले बच्चों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की मौजूदगी में एक बच्ची ने दम तोड़ दिया। इसके साथ चमकी बुखार से मरने वालों की संख्या 84 हो गई है।
पीएम मोदी की अध्यक्षता में शनिवार को हुई नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि विशेष राज्य का दर्जा मिलने से बिहार का विकास तेज गति से होगा। बता दें कि केंद्र में नई सरकार के गठन के बाद नीति आयोग की यह पहली बैठक थी। इस बैठक में नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शिरकत की। उन्होंने रघुराम राजन समिति की रिपोर्ट की याद दिलाते हुए बिहार को पिछड़ा राज्य बताया। उन्होंने माना कि बिहार का विकास हुआ, लेकिन राज्य का विकास अब भी औसत राष्ट्रीय सूचकांक से पीछे है।

बिहार में गर्मी का कहर लगातार जारी है। शनिवार को पटना में तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले नौ जून 1966 को पटना का अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। 2012 में 14 जून को तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक ही पहुंचा था। शनिवार को गया व औरंगाबाद का अधिकतम तापमान भी 45.2 डिग्री रहा। भागलपुर का अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री रिकार्ड किया गया।