बिहार में बाढ़ की स्थिति रविवार (14 जुलाई) को गंभीर हो गई। बाढ़ से राज्य के 9 जिलों में 4 लोगों की मौत हो गई और करीब 18 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। आपदा प्रबंधन विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, नेपाल की सीमा से लगे क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश राज्य की 5 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुछ जिलों के बाढ़ प्रभावित इलाके का हवाई सर्वेक्षण किया। रिपोर्ट में कहा गया है कि कुल 4 मौतों में अररिया में दो लोग, जबकि शिवहर और किशनगंज में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई।

राज्य के 9 जिलों शिवहर, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, अररिया, किशनगंज, सुपौल, दरभंगा और मुजफ्फरपुर के 55 प्रखंडों में बाढ़ से कुल 17,96,535 आबादी प्रभावित हुई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सबसे ज्यादा सीतामढ़ी जिला प्रभावित हुआ है। यहां करीब 11 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। इसके बाद अररिया में 5 लाख लोग बाढ़ का सामना कर रहे हैं। लगातार बारिश से राज्य में 5 नदियां बागमती, कमला बलान, लालबकया, अधवारा और महानंदा कई जगहों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। पटना के मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 4 दिनों में कई जगहों पर बारिश का अनुमान जाहिर किया है।

Live Blog

15:28 (IST)15 Jul 2019
बाढ़ से हो रही है लगातार मौत

मोतिहारी में बाढ़ में 5 बच्चों की डूबने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि इसमें तीन बच्चों की मौत हो गई है, जबकि दो बच्चे सुरक्षित हैं। यह घटना बंजरिया थाना के बुढ़वा गांव की है।

15:05 (IST)15 Jul 2019
बिहार में अगले 5 दिनों तक बारिश नहीं होगी- मौसम विभाग

मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक बारिश नहीं होने का अनुमान लगाया जा रहा है क्योंकि बिहार में मानसून अब कमजोर हो गया है। वहीं मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि इस साल जुलाई में 18 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है।

14:59 (IST)15 Jul 2019
नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा - पटना शहर में बिखरे कचड़े पर दिया बयान

बिहार के नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा ने पटना शहर में बिखरे कचड़े को लेकर दिया बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 'गर्दनीबाग से शाम रात तक हटेगा कूड़े का ढेर, कूड़ा डंपिग की अलग जगह पर करेंगे व्यवस्था।'

14:43 (IST)15 Jul 2019

बिहार में बाढ़ से मौतबिहार के कई जिले बाढ़ के चपेट में हैं। ऐसे में बाढ़ के चलते लोगों के मरने की भी बात सामने आ रही है। अररिया में बाढ़ में डूब जाने से 2 लोगों की मौत है। वहीं रानीगंज के मिर्जापुर में एक युवक की मौत की मौत की बात सामने आ रही है। बता दें कि बैरगाछी के रामपुर गांव में बुजुर्ग की भी मौत हो गई है।

14:13 (IST)15 Jul 2019
बिहार में एनडीआरएफ की 19 टीमें कर रही है काम

बिहार में एनडीआरएफ की 19 टीमें काम कर रही है। बता दें कि गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय लगातार राज्य सरकार के संपर्क में हैं। एनडीआरएफ के डीजी एस प्रधान ने जानकारी देते हुए कहा कि एनडीआरएफ किसी भी स्थिति के लिए तैयार है।

13:09 (IST)15 Jul 2019
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार (15 जुलाई) को बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किए हैं। मुख्यमंत्री नेपाल से सटे क्षेत्रों में बाढ़ ग्रस्त इलाकों का जायजा भी लिए हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कल भी प्रभावित जिलों का हवाई सर्वेक्षण किया था।

13:07 (IST)15 Jul 2019
वैशाली- SBI ग्राहक सेवा केंद्र से 2.15 लाख की लूट

बिहार के वैशाली में SBI के ग्राहक सेवा केंद्र से 2.15 लाख की लूट की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि 2 बाइक पर सवार 4 अपराधियों ने यह वारदात को अंजाम दिया है। घटना भगवानपुर थाना इलाके के गोढिया के पास की है।

12:58 (IST)15 Jul 2019
कौशल युवा महोत्सव का समापन

पटना में कौशल युवा महोत्सव का समापन समारोह हो गया है। यह समारोह ज्ञान भवन में हुआ था। इस समारोह में राज्यपाल लालजी टंडन पहुंचे थे। इसके अलावा श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा और विज्ञान प्रावैधिकी मंत्री जयकुमार सिंह हैं शामिल थे। बता दें कि बक्सर, नालंदा, सारण, सिवान और अरवल के डीएम को भी सम्मानित किया है।

12:40 (IST)15 Jul 2019
बिहार विधानसभा की कार्यवाही- बाढ़ की स्थिति गंभीर

बिहार विधानसभा की कार्यवाही चल रही है। विस अध्यक्ष ने बाढ़ की स्थिति को गंभीर बताया है। कांग्रेस सदस्य सदानंद सिंह ने की सदन में बाढ़ के मुद्दे पर हो विशेष बहस की मांग की है। बता दें कि सदानंद की मांग पर विस अध्यक्ष ने भी सहमति जताई है।

11:37 (IST)15 Jul 2019
मंत्री नीरज कुमार मृतक के परिजनों से मिले, कहा- दोषियों पर होगी कार्रवाई

लखीसराय- जिले के सूर्यगढ़ा में 10 जुलाई को एक महादलित परिवार के यहां चल रहे शादी समारोह में अनियंत्रित ट्रक ने 8 लोगों को रौंद दिया था। वहीं मंत्री नीरज कुमार ने सूर्यगढ़ा पहुंचकर मृतक के परिजनों से मिली। उन्होंने कहा है कि दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

11:28 (IST)15 Jul 2019
बेनीबाद प्रखंड के कई गांव बाढ़ से प्रभावित

बिहार में बाढ़ से बेनीबाद प्रखंड के कई गांव प्रभावित हैं। बता दें कि NH 57 को लोगों ने अपना शरण स्थल बना लिया है। बारिश से बचने के लिए लोग प्लास्टिक के तंबू लगाकर रह रहे हैं। वहीं लोग का आरोप है कि उन्हें खाना नहीं मिल रहा है।

10:58 (IST)15 Jul 2019
राजद विधायक भाई वीरेंद्र का सरकार पर हमला, बाढ़ को लेकर किसी तरह की तैयारी नहीं

पटना- राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने सरकार पर हमला किया। वे बोले,‘सरकार ने बाढ़ को लेकर किसी तरह की तैयारी नहीं की, इंजीनियर बाढ़ को लूट खसोट का अड्डा बनाए हुए हैं। सरकार ने संज्ञान नहीं लेने से 9 जिलों में आई बाढ़।'

10:36 (IST)15 Jul 2019
समस्तीपुर- 10 वर्षीय बच्ची बूढ़ी गंडक में डूबी

समस्तीपुर में एक 10 वर्षीय बच्ची के नहाने के दौरान यह हादसा हुआ है। लोग उसकी तलाश में जुटे है। यह घटना अंगारघाट थाना के डढ़िया असाधर गांव की है।

10:01 (IST)15 Jul 2019
राजद विधायक विजय प्रकाश- गिरिराज सिंह जैसे व्यक्ति जनसंख्या नियंत्रण पर बोलते अच्छे नहीं लगते

राजद विधायक और पूर्व मंत्री विजय प्रकाश ने भाजपा-जदयू - गिरिराज सिंह के जनसंख्या नियंत्रण वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए विजय प्रकाश ने कहा कि जिनको खुद एक भी संतान नहीं है, वो क्या जानें। उन्होंने कहा कि गिरिराज सिंह जैसे व्यक्ति जनसंख्या नियंत्रण पर बोलते अच्छे नहीं लगते हैं।

09:49 (IST)15 Jul 2019
सीवान-फोन पर प्रताड़ित करने से परेशान महिला सिपाही ने की खुदकुशी

सीवान में एक महिला सिपाही ने खुदकुशी की है। उसका नाम स्नेहा बताया जा रहा है। इस मामले में CID इंस्पेक्टर ने सिपाही पर मामला दर्ज कराया है। जहानाबाद में पदस्थापित सिपाही सुमन राम पर केस दर्ज हुआ है। बताया जा रहा है कि फोन पर प्रताड़ित करने के बाद स्नेहा ने खुदकुशी की थी।

09:25 (IST)15 Jul 2019
अररिया में बीजेपी सांसद पर भूटा लोगों का गुस्सा

बिहार के अररिया में बीजेपी सांसद प्रदीप कुमार को बाढ़ पीड़ितों के गुस्से का सामना करना पड़ा। फारबिसगंज प्रखंड मुख्यालय पर लाठी डंडे से लैस बाढ़ पीड़ितों ने सांसद को घेर लिया था। लोगों ने बाढ़ राहत सामग्री पीड़ितों तक नहीं पहुंचने का आरोप लगाया। लोगों ने सांसद को जमकर खरी खोटी भी सुनाई।

09:11 (IST)15 Jul 2019
बिहार के विधानमंडल- ऊर्जा विभाग के बजट पर होगी चर्चा

बिहार के विधानमंडल में 11 बजे से सदन की कार्यवाही शुरू होगी। इस कार्यवाही में कई विभागों से जुड़े सवाल संबंधित किए जाएंगे। बताया दा रहा है कि करीब 2 बजे से ऊर्जा विभाग के बजट पर चर्चा होगी।

09:02 (IST)15 Jul 2019
वैशाली में पुलिस ने किया 45 कार्टून विदेशी शराब जब्त

बिहार के वैशाली में रुस्तमपुर पुलिस ने केवला घाट से 45 कार्टून विदेशी शराब को किया जब्त किया है। बताया जा रहा है कि जब्त किए शराब की कीमत करीब 3 लाख रुपए से ऊपर है।

08:58 (IST)15 Jul 2019
कांग्रेस नेता सदानंद सिंह- जब तक नेपाल में चेकडैम का निर्माण नहीं होगा, तब तक बाढ़ से बिहार को छुटकारा नहीं मिलने वाला

बिहार में आए बाढ़ को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह ने गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा है कि प्रदेश के लिए बाढ़ अभिशाप बन गई है। खासकर नेपाल के तराई हिस्से से आने वाला पानी बिहार में बाढ़ का बड़ा कारण है और जब तक नेपाल में चेकडैम का निर्माण नहीं होगा, तब तक बाढ़ से बिहार को छुटकारा नहीं मिलने वाला है।

08:17 (IST)15 Jul 2019
वैशाली में दवा कारोबारी को गोली मारकर 1.75 लाख रुपए लूटे

बिहार के वैशाली जिले में दवा व्यवसायी को गोली मारकर पौने दो लाख रुपए लूटने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित दुकान बंद करके घर जा रहा था। रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान दवा कारोबारी के पैर में गोली लगी है।