विधानसभा में सभी दल के नेताओं ने मिलकर भारत को जीत के लिए शुभकामनाएं दी। इस पर कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि हमारे देश के खिलाड़ी काफी परिपक्व और मेहनती हैं और जिस तरह हमारी टीम से लगातार जीत हासिल कर रही है, हमें पूरी उम्मीद है कि इस बार भी जीत भारत की ही होगी। बता दें कि कृषि मंत्री प्रेम कुमार भारत सरकार द्वारा आयोजित कृषि सम्मेलन में भाग लेने दिल्ली गए हुए थे।

National Hindi News, 09 July 2019 LIVE Updates: देश-दुनिया की हर खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक

बिहार विधानसभा में सदन की कार्यवाही चल रही है और सदन में मंत्री और विधायक भी क्रिकेट को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं। क्रिकेट के मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष एक साथ नजर आये। कांग्रेस विधायक टुन्ना और बीजेपी के संजय सरावगी भी एक साथ भारत की जीत के नारे लगाए। बता दें की आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल मैच हैं।

दिल्ली: सारण से भाजपा के सांसद राजीव प्रताप रूडी ने लोकसभा में अपनी ही सरकार से नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि बार-बार अपील करने के बावजूद  केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने बिहार के कुछ जिलों में पर्यटन के विकास के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने सरकार से अपील की कि इस मामले में ठोस कदम उठाए।

Live Blog

18:14 (IST)09 Jul 2019
कृषि मंत्री प्रेम कुमार बोले, भारत की जीत निश्चित

विधानसभा में सभी दल के नेताओं ने मिलकर भारत को जीत के लिए शुभकामनाएं दी। इस पर कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि हमारे देश के खिलाड़ी काफी परिपक्व और मेहनती हैं और जिस तरह हमारी टीम से लगातार जीत हासिल कर रही है, हमें पूरी उम्मीद है कि इस बार भी जीत भारत की ही होगी।

17:23 (IST)09 Jul 2019
कृषि सम्मेलन में बिहार के किसानों को बहुत कुछ मिला: कृषि मंत्री प्रेम कुमार

भारत सरकार के द्वारा आयोजित कृषि सम्मेलन से लौटकर बिहार के कृषि और पशुपालन मंत्री प्रेम कुमार ने बताया कि कृषि सम्मेलन में बिहार के किसानों को काफी कुछ मिला हैं, वह यह भी बोले कि वह बिहार के 1 करोड़ 17 लाख किसानों को किसान सम्मान योजना से जोड़ेंगे और 2022 तक किसानों की आय दुगुनी करने का करेंगे।

16:52 (IST)09 Jul 2019
नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल पंप से लूटे 4 लाख रुपए

मुजफ्फरपुर में काजीइंडा चौक के पास कुछ नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर पेट्रोल पंप में काम कर रहे नॉजल मैन से चार लाख लूट लिए। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

16:31 (IST)09 Jul 2019
शराबबंदी कानून का सरेआम उल्लंघन, खुले आम लोग पी रहे है शराब

पूर्णिया में शराबबंदी कानून का सरेआम मजाक बनाया जा रहा है। राज्य में आए दिन शराब की तस्करी हो रही है और यहां लोग सरेआम खुले में देशी शराब का सेवन कर रहे है।

16:00 (IST)09 Jul 2019
जल संसाधन मंत्री संजय झा बोले, तटबंध पूरी तरह से सुरक्षित हम तटबंध को टूटने नहीं देंगे

नेपाल में भी भारी बारिश से बिहार की कई नदियों में जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और तटबंध टूटने की संभावना है। इस पर जल संसाधन मंत्री संजय झा बोले हवाई सर्वेक्षण जारी है हम तटबंध टूटने नहीं देंगे।

15:34 (IST)09 Jul 2019
महागठबंधन में शामिल होने के ऑफर ठुकराकर सांसद दिलेश्वर कामत बोले, जेडीयू एनडीए में रहेगी

आरजेडी और कांग्रेस की तरफ से महागठबंधन में शामिल होने के ऑफर को जेडीयू ने ठुकरा दिया है। इस पर जेडीयू सांसद दिलेश्वर कामत बोले कि जेडीयू एनडीए में ही रहेगी और बीजेपी के साथ उनका गठबंधन बरकरार रहेगा।

14:54 (IST)09 Jul 2019
लाल ईंट पर प्रतिबंध से बिहार ईंट निर्माता संघ नाराज

बिहार में सरकार ने मिट्टी से बनने वाली लाल ईंट पर प्रतिबंध लगा दिया गया है जिससे ईंट निर्माता संघ सरकार से नाराज है। ईंट निर्माता संघ के अध्यक्ष मुरारी कुमार मन्नू ने कहा कि सरकार के लाल मिट्टी की खनन पर प्रतिबंध लगाने से कई मजदूर बेरोजगार हो गए हैं, उन्होने यह भी कहा कि अगर सरकार ने प्रतिबंध नहीं हटाया तो वे सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे।

13:15 (IST)09 Jul 2019
भारत-न्यूजीलैंड मैच से पहले बिहार विधानसभा में लगे 'इंडिया जीतेगा' के नारे

बिहार विधानसभा में सदन की कार्यवाही चल रही है और सदन में मंत्री और विधायक भी क्रिकेट को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं। क्रिकेट के मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष एक साथ नजर आए। कांग्रेस विधायक टुन्ना और बीजेपी के संजय सरावगी भी एक साथ भारत की जीत के नारे लगाए।

12:49 (IST)09 Jul 2019
स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के इस्तीफे की मांग अब भी जारी

बिहार विधानसभा में मानसून सत्र का आठवां दिन है और आज भी विपक्ष स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के इस्तीफे की मांग कर रहा है। राजद के नेताओं का कहना है कि हम सूबे की स्वास्थ व्यवस्था में सुधार लाना चाहते है क्युकि सरकार चमकी बुखार से हुई बच्चों की मौतों के प्रति संवेदनहीन बन रही हैं।

12:00 (IST)09 Jul 2019
इस बार बिहार करेगा महिला कबड्डी टूर्नामेंट की मेजबानी

बिहार: इस बार 66 वीं राष्ट्रीय महिला कबड्डी टूर्नामेंट की मेजबानी बिहार कर रहा है। बिहार की महिला कबड्डी टीम में पुलिस, रेलवे और राज्य के विभिन्न जिलों के बेस्ट खिलाड़ियों को चुना गया है बता दें यह टूर्नामेंट 11 से 14 जुलाई तक पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्लेक्स में चलेगा।

11:42 (IST)09 Jul 2019
पुलिस के हत्थे चढ़े दो बाइक चोर, लूटपाट के कई मामले थे दर्ज

मुजफ्फरपुर जिले में पुलिस ने आज दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ बाइक चोरी, चेन स्नेचिंग, लूटपाट सहित कई मामले दर्ज थे। पुलिस को अपराधियों के पास से मोबाइल, कारतूस, चाकू और चोरी की बाइक बरामद हुई है।

11:31 (IST)09 Jul 2019
राजीव प्रताप रूडी ने पर्यटन को लेकर अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल

दिल्ली: सारण से भाजपा के सांसद राजीव प्रताप रूडी ने लोकसभा में अपनी ही सरकार से नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि बार-बार अपील करने के बावजूद केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने बिहार के कुछ जिलों में पर्यटन के विकास के लिए कुछ नहीं किया।

11:08 (IST)09 Jul 2019
गया में ग्रामीण चिकित्सकों ने की स्वास्थ्य मित्र के बहाली की मांग

गया में ग्रामीण चिकित्सकों ने बिहार सरकार से मांग की है कि वो ग्रामीण इलाके जहां चिकित्सक नहीं पहुंच पाते वहां स्वास्थ्य मित्र की बहाली की जाए जिससे समय रहते लोगों की जान को बचाया जा सके।

10:59 (IST)09 Jul 2019
जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म मगर सीनियर डॉक्टरों में अब भी नाराजगी

पीएमसीएच में जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म कर दी है, मगर नाराज सीनियर डॉक्टरों का कहना है कि अगर परीक्षा में कोई फेल या पास नहीं होगा तो परीक्षा कराने का क्या मतलब। बता दें तीन सदस्यीय समिति फेल हुए छात्रों के मामले में जांच करेगी।

10:47 (IST)09 Jul 2019
भूमाफियाओं की अधिकारियों के साथ सांठगांठ, सीओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज

छपरा में सदर प्रखंड के सीओ और राजस्व कर्मचारी के खिलाफ जालसाजी करने का मामला दर्ज हुआ है। पीड़ित सुबोध कुमार गुप्ता का आरोप है कि भूमाफियाओं ने अधिकारियों के साथ मिलकर उसकी 14 कट्ठा पांच धुर जमीन किसी दूसरे के नाम कर दी।

10:32 (IST)09 Jul 2019
अपराधियों ने बंदूक की नोक पर एमआर से लाखों की लूट

बिहार के सासाराम में जय विक्रांत नाम के एक व्यक्ति से बाइक सवार बदमाशों ने बंदूक की नोक पर 3 लाख 15 हजार कैश लूट लिए बताया जा रहा है कि पेशे से एमआर जय विक्रांत बैंक में केश जमा करने जा रहा था तभी रेलवे ब्रिज के पास कुछ बाइक सवार बदमाशों ने उसे लूट लिया। पुलिस मामले कि जांच में जुटी हुई हैं।

10:23 (IST)09 Jul 2019
IRCTC घोटाला मामले में आज पटियाला कोर्ट में तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी की पेशी

दिल्ली: आईआरसीटीसी होटल आवंटन मामले में ईडी ने पटियाला हाउस कोर्ट में बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। बता दें चार्जशीट में ईडी ने कई अहम सबूत की बात कही गई थी।

09:42 (IST)09 Jul 2019
विधानसभा में विभिन्न विभाग के बजट पर होगी चर्चा, संबंधित विभाग के मंत्री देंगे जवाब

बिहार विधानसभा में उद्योग विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, सहकारिता विभाग और विज्ञान एवं प्रद्यौगिकी विभाग के बजट पर चर्चा होगी, और संबंधित विभाग के मंत्री विपक्ष के सवालों का जवाब देंगें।

08:48 (IST)09 Jul 2019
75% कब्रिस्तानों की घेराबंदी हुई: नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य के 75 प्रतिशत संवेदनशील कब्रिस्तानों की घेराबंदी कराई जा चुकी है। बाकी 25 प्रतिशत का काम भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने सोमवार को विधानसभा में राजद विधायक रघुवंश कुमार यादव के तारांकित प्रश्न के जवाब के दौरान हस्तक्षेप करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी कब्रिस्तानों का सर्वेक्षण कराया है। इनमें से आठ हजार 64 कब्रिस्तानों को संवेदनशील मानते हुए घेराबंदी कराने का फैसला लिया गया है।

08:47 (IST)09 Jul 2019
तेजस्वी ने कहा- हुई भूल

मान-मनौव्वल और भारी मशक्कत के बाद तेजस्वी यादव को राजी करके आरजेडी ने लोकसभा चुनाव में हार से सबक लेते हुए आंतरिक तौर पर बहुत कुछ बदलने का संकेत दिया है। सबसे बड़ा बदलाव सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष के संकल्पों में दिख रहा है। आर्थिक आधार पर गरीब सवर्णों के आरक्षण का प्रबल विरोधी राजद ने अपने राजनीतिक एजेंडे से इसे पूरी तरह दूर रखा है।

08:05 (IST)09 Jul 2019
मोतिहारी में बच्‍चे को पत्‍थर से कूचा

पूर्वी चंपारण के लखौरा थानाक्षेत्र के नन्हका टोला कटहरिया में रविवार रात रंजिश को लेकर एक शख्स ने अपने ही पड़ोसी के 12 साल के बेटे को पत्थर से कूचकर मार डाला। सोमवार सुबह लोगों ने सड़क किनारे बच्चे का शव को देखा तो हड़कंप मच गया। बच्चे की पहचान संदेश राय (12) के रूप में हुई।