आज सुबह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पटना तो पहुंच गए मगर सदन में पेश नहीं हुए। इसपर सत्ताधारी पक्ष ने उनकी पार्टी पर जोरदार हमला किया। बिहार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री विनोद नारायण झा ने कहा कि ऐसे नेता को नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
National Hindi News, 01 July 2019 LIVE Updates: देश-दुनिया की हर खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सदन में मुजफ्फरपुर समेत कई मुद्दों पर अपना बयान दिया। उन्होंने कहा कि एसकेएमसीएच अस्पताल की हालत काफी बुरी है। मुझे अफसोस है कि मैं वहां पहले क्यों नहीं गया। उन्होंने यह भी माना कि अस्पताल में बेड और आईसीयू की संख्या कम थी।
लंबे समय से सक्रिय राजनीति से लापता रहे तेजस्वी यादव पर बीजेपी विधायक अरुण सिन्हा ने कहा कि मुजफ्फरपुर मामले में उनके सवाल पूछने का समय बीत चुका है. पहले तो तेजस्वी यादव को ये जवाब देना चाहिए कि इतने दिनों से कहां लापता थे?
बिहार विधानसभा में सदन की कार्यवाही के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आशंका जताई कि इस बार बिहार में भारी सूखा पड़ सकता है। उन्होंने बोला कि मौसम विभाग चाहे कुछ भी कहे मगर मुझे लगता है कि इस साल सूबे में भारी सूखा पड़ सकता है।
पटना: जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पड़ोसी ने हथियार के बल पर आठवीं क्लास की छात्रा के साथ दुष्कर्म कर दिया। मासूम को घर में अकेला देख पड़ोसी घर में घुस गया और छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। घटना का पता चलते ही परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी और पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
बेगूसराय में आर्टिकल 15 फिल्म के खिलाफ जमकर प्रदर्शन हो रहा है। भूमिहार-ब्राह्मण एकता मंच के लोगों ने सिनेमा हॉल के बाहर लगातार प्रदर्शन और सिनेमा संचालक को चेतावनी की अगर उनसे फिल्म चलाई तो उसे उसका अंजाम झेलना पड़ेगा।
बिहार में अपराधों का सिलसिला दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है। आज बेगूसराय के बलिया थाना क्षेत्र के नूरजमापुर में अपराधियों ने एक मामूली झड़प पर महिला के घर घुसकर उसकी गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है।
वैशाली में दलसिंहसराय से पुलिस ने कार्रवाई कर हार्डकोर नक्सली की पत्नी किरण सहनी गिरफ्तार को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि किरण सहनी जंदाहा मे हुए ट्रिपल मर्डर कांड में शामिल थीै। जंदाहा थाना पुलिस और STF पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन से पुलिस को यह सफलता हाथ लगीै।
बेगूसराय के बलिया थाना क्षेत्र में मथुरापुर गांव के पास एक महिला की अपने ही मायके में महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि भाई और बहन के बीच विवाद हो गया इसपर भाई ने बहन पर गोली चला दी जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
कैमूर पुलिस ने एसपी दिलनवाज अहमद की अगुवाई में एक विशेष अभियान चलाया। जिसके तहत जिले के 12 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। सभी बदमाशों के खिलाफ 5 थानों में हत्या, लूट, शराब तस्करी सहित अन्य मामलों में एफआईआर दर्ज है।
खगड़िया के उमेश नगर स्टेशन में बीती रात बेलगाम अपराधियों ने स्टेशन मास्टर समेत 2 रेल कर्मियों को बंधक बनाया और स्टेशन में रखे 1740 और कर्मचारियों के 30 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जीआरपी थाना प्रभारी एएन दुबे ने बताया कि अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
सदर अस्पताल के परिसर में स्थित मंदिर प्रशासन ने कबाड़खाना बना दिया है। कबाड़ रखे जाने के कारण लोग मंदिर में लोगों का आवागमन बंद हो गया हैं, इस मामले में सिवान के सिविल सर्जन से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।
जेडीयू पार्टी विधानसभा चुनाव को लेकर सदस्यता अभियान में अहम भूमिका निभाने में अभी से ही जुटी है। पार्टी का लक्ष्य 50 लाख सदस्य बनाने का है। इसमें महादलित प्रकोष्ठ के अधिक से अधिक सदस्य बनाने की कोशिश की जा रही है, बता दें कि 2020 में बिहार विधानसभा चुनाव ही और पार्टी दलित वोट बैंक को अपने पाले में रखना चाहती है इसके लिए महादलित प्रकोष्ठ की सक्रियता जरूरी है।
भागलपुर जिले के दल्लूबाबू धर्मशाला में दिव्यांगों के लिए रेड स्वस्तिक सोसायटी के द्वारा नि:शुल्क शिविर का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर 49 दिव्यांगों को कृत्रिम पैर, जबकि 31 लोगों को बैसाखी बांटे गए। यह शिविर 6 दिनों तक चलेगा, शिविर के अंतिम दिन ट्राई साइकिलें भी दिया जाएगा।
अभी कुछ दिनों से बारिश होने के कारण डॉक्टरों ने चैन की सांस ली है क्योकि तापमान में आई गिरावट के वजह से चमकी का प्रकोप कम होता जा रहा है। अब बुखार से पीड़ित बच्चों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है।
सीवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र में मां दुर्गा चिकित्सालय के नाम से अवैध क्लिनिक चलाया जा रहा था। सूचना मिलते ही एसडीएम की टीम ने क्लिनिक में छापेमारी की, 6 लोगों को हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि क्लिनिक कई बड़े पदाधिकारियों की मदद से चलाई जा रही थी।
बिहार के गोपालगंज में 2 बाइकों में टक्कर हो गई। इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई। वहीं, 2 लोग घायल हो गए। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। यह हादसा मीरगंज के भैरोपट्टी पेट्रोल पंप के पास हुआ।
बिहार के बिहटा में बाइक सवार बदमाशों ने एक शख्स को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। यह वारदात मिठापुर पुल के पास हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।