मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के बड़ा जगरनाथ में एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। जहां एक युवक ने स्कूल में घुसकर आपसी विवाद में छात्र की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। फिलहाल मौके पर पुलिस मौजूद है और मामले की छानबीन कर रही है। मृतक की पहचान सूरज कुमार के रूप में हुई है जो सातवीं का छात्र था।

 

झारखंड के टाटानगर रेलवे स्टेशन के एक प्लैटफॉर्म से 3 साल की बच्ची को अगवा करने के बाद दुष्कर्म करके उसकी हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि इस वारदात को 2 लोगों ने अंजाम दिया और वे बच्ची का सिर भी काटकर ले गए। पुलिस ने बुधवार को घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने मंगलवार रात टेल्को थाना क्षेत्र से सिर कटी लाश बरामद की थी।

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में दो मुख्य आरोपियों सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक (रेलवे) एहतेशाम वकारिब ने बताया कि बच्ची के सिर का पता लगाने के लिए डॉग स्क्वायड की मदद ली जा रही है। गौरतलब है कि यह घटना 26 जुलाई को हुई थी।

Live Blog

17:40 (IST)01 Aug 2019
ठेकेदार की हत्या की कथित साजिश के संबंध में विधायक ने अपनी आवाज का परीक्षण कराया 

जिले के मोकामा विधानसभा क्षेत्र से बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने एक ठेकेदार और उसके भाई की हत्या की कथित साजिश से संबंधित ऑडियो  को लेकर गुरुवार को बिहार पुलिस मुख्यालय पहुंचकर अपनी आवाज का परीक्षण कराया।

17:34 (IST)01 Aug 2019
तीन तलाक पीड़िता का कोर्ट में हुआ झगड़ा, ससुर को कॉलर पकड़ चप्पलों से पीटा

बिहार के गोपालगंज कोर्ट में एक महिला ने अपने ही ससुर की चप्पलों से पिटाई कर दी।

16:55 (IST)01 Aug 2019
छपरा: भोज में खीर खाने से 35 बच्चे हुए बीमार

बिहार के छपरा में भोज में खीर खाने से 35 बच्चों की तबीयत खराब हो गई है। जिसके बाद सभी बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

16:05 (IST)01 Aug 2019
मुजफ्फरपुर : अपराधी ने छात्र की चाकू मार कर की हत्या 

बिहार के मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने एक छात्र की चाकू मार कर हत्या कर दी। आपको बता दें कि प्राथमिक विद्यालय बड़ा जगन्नाथ में छात्र पढ़ता था।

16:04 (IST)01 Aug 2019
मुंगैर: पुलिस ने तीन हथियार तस्करों को किया गिरफ्तार

बिहार के मुंगैर में पुलिस ने बड़ी कार्यवाई करते हुए तीन हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्करों के पास से पुलिस ने 8 पिस्टल ,100 गोलियां और 8 मैग्जीन भी बरामद किया है।

16:04 (IST)01 Aug 2019

deleting_message

14:11 (IST)01 Aug 2019
पटना: करंट लगने से किसान की हुई मौत

बिहार की राजधानी पटना में एक किसान की करंट लगने की वजह से मौत हो गई। किसान ट्रांसफॉर्मर के पास से गुजर रहा था उसी दौरान वो करंट का शिकार हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

13:54 (IST)01 Aug 2019
मुजफ्फरपुर: उद्योग मंत्री श्याम रजक ने किया वृक्षारोपण

बिहार के मुजफ्फरपुर में उद्योग मंत्री श्याम रजक ने वन महोत्सव के अवसर पर वृक्षारोपण किया है।

13:35 (IST)01 Aug 2019
पटना: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने किया चुनाव की तारीख़ का ऐलान

राजधानी पटना में क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव की तारीख़ का ऐलान हो गया है। 10 सितंबर को बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारियों का चुनाव होगा।

13:26 (IST)01 Aug 2019
मसौढ़ी: पानी और नाली की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने किया सड़क जाम

बिहार के मसौढ़ी में स्थानीय निवासियों ने पानी और नाली बनाए जाने की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। जब पुलिस लोगों को हटाने गई तो गुस्साए लोगो ने पुलिस पर भी पथराव कर दिया।

12:10 (IST)01 Aug 2019
पटना: दो छात्र गुटों में हुई झड़प

राजधानी पटना के कॉलेज में दो छात्र गुटों में हिंसक झड़प हुई है। इस झड़प में दोनों गुटों के बीच बमबारी भी हुई है।

11:06 (IST)01 Aug 2019
बिहार: नीतीश कुमार आज करेंगे वन महोत्सव का आगाज

बिहर की राजधानी पटना में आज सीएम नीतीश कुमार पौधा लगाकर बिहार वन महोत्सव की शुरुआत करेंगे। इस वन महोत्सव में पूरे पटना में एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

10:31 (IST)01 Aug 2019
समस्तीपुर: गड्ढे में डूबने से दो भाईयों की हुई मौत

बिहार के समस्तीपुर में एक गहरे गड्ढे में डूबने की वजह से दो भाईयों की मौत हो गई। पुलिस ने एक बच्चे का शव बरामद कर लिया है जबकि दुसरे की तलाश जारी है।

10:15 (IST)01 Aug 2019
नवादा: तेज रफ्तार ट्रक ने तीन लोगों को कुचला

बिहार के नवादा में एक तेज रफ्तार ट्रक ने तीन लोगों को कुचल दिया। इस घटना में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

10:08 (IST)01 Aug 2019
वैशाली: रिश्तेदार ने दो सगे भाईयों को मारी गोली

बिहार के वैशाली में मंदिर के पास सो रहे दो सगे भाई को उनके ही चचेरे भाई ने गोली मार दी।

08:38 (IST)01 Aug 2019
वैशाली में ज्वैलर पर फायरिंग

बिहार के वैशाली जिले में सर्राफा कारोबारी प्रमोद खत्री पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इसके विरोध में सर्राफा कारोबारियों ने नाराजगी जताई। साथ ही, दुकानें बंद रखकर प्रदर्शन किया।