बिहार में अपराधी बेखौफ मालूम पड़ रहे हैं। ताजा मामला आया है बिहार के गया से, जहां अपराधियों ने शेरघाटी कोर्ट परिसर में फायरिंग की है। गया कोर्ट परिसर में अपराधियों ने पेशी पर आए फोटू खान पर फायरिंग की। प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार, फोटू खान को दो गोलियां लगी हैं। इस घटना में बिहार पुलिस का एक जवान भी घायल है।
लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फोटू खान लोजपा (रामविलास) नेता मोहम्मद अनवर के बेटे की हत्या के मामले में आरोपी है। अनवर के बेटे की अगस्त 2023 में सैलून में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बुधवार को कोर्ट परिसर में अपराधी फोटू खान को खत्म करने के इरादे से आए थे। उन्होंने फोटू खान को टारगेट कर जैसे ही कोर्ट परिसर में फायरिंग शुरू की तो अफरातफरी मच गई। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है।
यूपी में सपा कार्यकर्ता की हत्या मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
गोंडा जिले के परसपुर इलाके में सपा कार्यकर्ता की घर में घुसकर की गई हत्या के मामले में BJP सभासद को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि मोहल्ला राजा टोला में रहने वाले सपा कार्यकर्ता ओम प्रकाश सिंह (45) की चुनावी रंजिश की वजह से पिछले शुक्रवार को दिनदहाड़े उनके घर में घुसकर हत्या कर दी गयी थी।
रात होते ही छात्रा बदल लेती थी रूप, डरावना चेहरा, बिखरे बाल और… हॉस्टल से निकाला बाहर
इस मामले में उनकी पत्नी की तहरीर पर बीजेपी सभासद उदयभान सिंह उर्फ लल्लन सिंह और उसके तीन बेटों समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि घटना में शामिल दो नामजद आरोपियों चंदन सिंह और रोहित को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन मुख्य आरोपी उदयभान सिंह पुलिस की पकड़ से दूर था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मंगलवार रात मुखबिर की सूचना पर कर्नलगंज-बेलसर-नवाबगंज मार्ग पर परसपुर थाने की पुलिस और एसओजी ने उदयभान की घेराबंदी की तो उसने पुलिस पर गोलियां चलाईं। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी गोलीबारी में गोली लगने से उदयभान जख्मी हो गया। उसे मौके पर गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पास से एक मोटर साइकिल, अवैध तमंचा आदि बरामद किया गया है। (PTI इनपुट के साथ)