बिहार के चर्चित नेता और पूर्व विधायक आनंद सिंह बुधवार को बेउर जेल से रिहा हो गए। सोनू-मोनू गोलीकांड मामले में अनंत सिंह जेल में बंद थे। मंगलवार यानी 5 अगस्त को अनंत सिंह को जमानत मिली थी और अब आज बुधवार को उन्हें रिहा किया गया। अनंत सिंह ने जेल से निकलने के बाद कहा कि वह अगला बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने वाले हैं।
न्याय मिल तो अंदर ही रहें- अनंत सिंह
अनंत सिंह के जेल से निकलते ही उनके गांव में खुशी का माहौल छा गया। वह अपने घर पहुंचे, जहां पर मीडिया का जमावड़ा लगा था। इस दौरान उनसे पत्रकारों ने सवाल पूछा कि कोर्ट से न्याय मिल गया और जेल से बाहर आ गए हैं, इस पर क्या कहना है? इसके बाद अनंत सिंह ने कहा कि जब न्याय मिल गया तो अंदर ही रहें, बाहर न आए।
जेडीयू से चुनाव लड़ेंगे अनंत सिंह
चुनाव लड़ने के सवाल पर अनंत सिंह ने कहा कि चुनाव आने वाला है और हम चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश जी की पार्टी से चुनाव लड़ेंगे। यानी अनंत सिंह ने साफ कर दिया कि वह आने वाला विधानसभा चुनाव जेडीयू के टिकट पर लड़ेंगे। अनंत सिंह ने कहा कि आने वाले 25 साल तक नीतीश जी ही शासन करेंगे।
Bihar Election: युवाओं-महिलाओं पर है नीतीश का ‘फोकस’; चुनाव में डोमिसाइल कार्ड काम करेगा?
अनंत सिंह ने कहा कि नीतीश जी ने बहुत काम किया है। पानी, बिजली, खाना सब कुछ नीतीश जी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी नीतीश जी 25 साल तक लगातार और रहेंगे। पत्रकारों ने पूछा कि विपक्षी दल कह रहे हैं कि नीतीश कुमार ने कुछ नहीं किया? इस पर अनंत सिंह ने कहा कि तो विपक्षी क्या कहेंगे, विपक्षी कभी तारीफ थोड़ी करते हैं।
अनंत सिंह जनवरी 2025 से ही जेल में बंद थे। सोनू मोनू गोलीकांड के मामले में उन्हें पंचमहला थाना में FIR दर्ज होने के कारण गिरफ्तार किया गया था। पटना हाई कोर्ट में जस्टिस चंद्रशेखर झा ने इस मामले की सुनवाई की और उन्होंने अनंत सिंह को रिहा करने का आदेश दिया।